सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन-पानी और हवा के लिए डिफेंस सिस्टम बनाने वाली कंपनी के शेयर में धमाकेदार उछाल, 3 दिन में 24% हुई कमाई; तेजी के 3 कारण

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:52 AM (GMT+05:30)

    अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में शानदार Q4 नतीजों और हैदराबाद में नए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद तेजी जारी है। कंपनी का शुद्ध लाभ 168% बढ़ा ...और पढ़ें

    इन वजहों से उछला अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर

    इन वजहों से उछला अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। बीते कई दिनों से अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर (Apollo Micro Systems Share Price) में तेजी बरकरार है। बुधवार को करीब सवा 10 बजे ये 26.35 रुपये या 7.74 फीसदी की तेजी के साथ 367 रुपये पर है। शुक्रवार को 295.70 रुपये पर बंद हुआ था और उस भाव से अब तक ये 24.5 फीसदी चढ़ चुका है। क्या है इस शेयर में तेजी की वजह आइए जानते हैं।

    शानदार नतीजों का दिख रहा असर

    अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने 31 मार्च, 2026 को खत्म हुई तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 168.64% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो ₹37.61 करोड़ रहा। कंपनी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹14 करोड़ था।
    वहीं इसका रेवेन्यू 81.28% बढ़कर ₹293.25 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में यह ₹161.76 करोड़ था।

    कैसा रहा EBITDA और EBITDA मार्जिन?

    अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के बयान के अनुसार, चौथी तिमाही में इसका EBITDA ₹67.64 करोड़ रहा, जो एक साल पहले के ₹35.99 करोड़ से 88% अधिक है। वहीं कंपनी का EBITDA मार्जिन 23% रहा, जबकि एक साल पहले यह 22% था।

    टेक्निकल भी हैं पॉजिटिव

    अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के लिए टेक्निकल आउटलुक भी बहुत ज्यादा पॉजिटिव बताए जा रहे हैं और वो भी खासकर साप्ताहिक और मासिक समय-सीमाओं पर। मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) इंडिकेटर साप्ताहिक और मासिक, दोनों चार्ट पर बुलिश हैं, जो लगातार ऊपर की ओर गति का संकेत देता है।
    इसके साथ ही, इन टाइमफ्रेम्स पर Bollinger Bands भी फैल गए हैं, जो रैली की दिशा में बढ़ी हुई अस्थिरता की पुष्टि करते हैं और यह बताते हैं कि स्टॉक मजबूती से ट्रेंड कर रहा है, न कि कंसोलिडेट (ठहराव) हो रहा है।

    खबरें और भी

    नए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट का एलान

    अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने हैदराबाद में एक आगामी ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट की घोषणा की और संकेत दिया कि प्रोडक्शन ऑर्डर बढ़ने के साथ-साथ मुनाफे में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें - अंबानी-अदाणी और बजाज समेत इन्होंने चला ₹6.5 लाख करोड़ का दांव, परमाणु ऊर्जा के लिए करेंगे खेला! शेयरों पर दिखेगा असर?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)