Adani Total Gas shares: 17% उछले अदाणी टोटल गैस के शेयर, ईरान युद्ध के बीच सरकार के इस फैसले से आई तूफानी तेजी
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद अदाणी टोटल गैस के शेयरों में 17% की जबरदस्त उछाल देखी गई। यह तेजी सरकार द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति सुरक्षित करने और एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के कदमों के कारण आई है।

फाइल फोटो
HighLights
अदाणी टोटल गैस के शेयर 17% तक उछले।
सरकार के घरेलू गैस आपूर्ति बढ़ाने के कदम से तेजी।
मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच एलपीजी उत्पादन को बढ़ावा।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट के बीच अदाणी ग्रुप के एक शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas Shares) के शेयर शुरुआती कारोबार में 17 फीसदी तक उछल गए और अब 8 प्रतिशत की तेजी के साथ 613 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
अदाणी टोटल गैस समेत अन्य प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के शेयरों में यह तगड़ा उछाल एक खास वजह से आया है। दरअसल, सरकार ने मिडिल ईस्ट संघर्ष से जुड़ी बाधाओं के बीच घरेलू गैस आपूर्ति को सुरक्षित करने और एलपीजी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं। अदाणी टोटल गैस के शेयर सुबह 594 रुपये पर खुले और 651 रुपये का हाई लगा दिया।
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन शेयरों में तेजी
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी अन्य कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक उछाल अडानी टोटल गैस के शेयरों में देखा गया। इसके अलावा, गुजरात गैस के शेयरों में लगभग 7.7 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के शेयरों में लगभग 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वहीं, इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर लगभग 3.4 प्रतिशत बढ़कर 162.98 रुपये पर पहुंच गए, महानगर गैस के शेयर लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 1,055.20 रुपये पर और पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर 298 रुपये पर पहुंच गए।
राहत भरा सरकार का फैसला
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करके और घरों के लिए पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG), परिवहन के लिए CNG और एलपीजी उत्पादन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आपूर्ति को प्राथमिकता दी है, और घरेलू गैस की उपलब्धता को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं।
ये भी पढ़ें- CEO के इस्तीफे के बाद IndiGo के शेयरों में तेजी, कहां तक जा सकता है भाव? ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिए टारगेट
दरअसल, ईरान युद्ध के बीच गैस की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए, सरकार ने रिफाइनरियों को घरेलू एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने और घरेलू उपभोक्ताओं और आवश्यक क्षेत्रों के लिए पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
