धड़ाम-धड़ाम हुए अदाणी की कंपनियों के शेयर, अदाणी ग्रीन 10% टूटा; Adani Power भी क्रैश; लिस्ट में और भी नाम
गुरुवार 8 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी भारी अंकों से ...और पढ़ें

अदाणी ग्रीन और अदाणी पावर के शेयर 9% से ज्यादा गिरे।
HighLights
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
अदाणी ग्रीन और अदाणी पावर के शेयर 9% से ज्यादा गिरे।
ब्रेंट क्रूड, FII बिकवाली और RBI दर वृद्धि बाजार गिरावट के कारण।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार 8 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स और निफ्टी 864 और 312 अंकों की गिरावट देखी गई। इस गिरावट की आंधी में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के कई शेयरों में भी गिरावट देखी गई। इनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी पावर भी शामिल हैं।
अदाणी के इन दोनों शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बात करें अदाणी ग्रीन की तो इसके शेयर BSE पर 9 फीसदी से ज्यादा गिरकर 1215.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे है। वहीं, जेपी एसोसिएट्स की जेपी पावर खरीदने वाली अदाणी पावर के भी शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। NSE पर अदाणी पावर के शेयर -6.25 % गिरकर 184.63 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
क्यों बाजार मेंआई बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में आई गिरावट की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलों के कारण पश्चिम एशिया से सप्लाई को लेकर लगातार बनी चिंताओं के बीच, ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क 'ब्रेंट क्रूड' 2.02 प्रतिशत बढ़कर 102.2 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
इतना ही नहीं साथ विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली चिंता का विषय बनी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 6,100 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारतीय शेयर बेचे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को अपनी बेंचमार्क रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया।
ये कुछ कारण है कि जिसके चलते आज भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इन गिरावट की आंधी में एक से एक बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो रहे हैं। और इसी आंधी की चपेट में आए अदाणी ग्रुप के कई शेयर।
अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
हमने ऊपर बताया कि अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इनमें अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी तो शामिल ही हैं। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में भी -3.90% की गिरावट देखी गई।
Adani Enterprises Limited के शेयर NSE पर -6.88 % गिरकर 2,554.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर NSE पर -5.73 % पर गिरकर 1,243.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
यह भी पढ़ें- भारत का सबसे अमीर किसान, क्या उसे भी मिलते हैं PM Kisan Yojana के 2-2 हजार? ₹100 करोड़ से ज्यादा का साम्राज्य
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
