सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Adani Group शेयरों में अचानक क्यों आई तेजी? Adani Power ने बनाया ऑल टाइम हाई, 5 बड़े स्टॉक्स पर एक्सपर्ट के टारगेट

Updated: Mon, 13 Apr 2026 12:27 PM (IST)

अदाणी ग्रुप के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है, जिसमें अदाणी पावर ने 13 अप्रैल को अपना ऑल टाइम हाई बनाया। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी सॉल्युशन और अंबुजा सीमेंट भी बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं।

अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

HighLights

  1. अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

  2. अदाणी पावर के शेयरों ने 13 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया।

  3. एक्सपर्ट ने अदाणी समूह के 5 शेयरों पर टारगेट प्राइस दिए।

नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप (Adani Group Shares) के तमाम शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर (Adani Power Share Price), अदाणी एनर्जी सॉल्युशन और अंबुजा सीमेंट के स्टॉक्स 4 फीसदी तक चढ़ गए हैं। खास बात है कि अदाणी पावर के शेयरों ने 13 अप्रैल को अपना ऑल टाइम हाई लगा दिया है। अदाणी समूह के शेयरों में यह तेजी एक साथ देखने को मिली है और सभी शेयर लगभग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सचिन गुप्ता ने अदाणी ग्रुप के 5 बड़े शेयरों पर अपने टारगेट प्राइस दिए हैं।

अदाणी के 5 बड़े शेयरों पर टारगेट

अदाणी ग्रुप के शेयरों पर टेक्निकल नजरिया रखते हुए सचिन गुप्ता ने स्टॉपलॉस के साथ अहम टारगेट प्राइस दिए हैं जो निकट अवधि में देखने को मिल सकते हैं।

  • ADANIENT: संभावित टारगेट 2270/2300 रुपये, 2030 रुपये पर अहम सपोर्ट, जहां स्टॉपलॉस के साथ बने रहें।
  • ADANIPOWER: संभावित टारगेट 195/210 रुपये, स्टॉपलॉस के नजरिये से 168 रुपये अहम सपोर्ट
  • ADANIPORT: 1540 रुपये पर अहम रेजिस्टेंस है, जिसके टूटने पर शेयर में तेजी आ सकती है, 1400 रुपये अहम सपोर्ट है।
  • ADANIENSOL: संभावित टारगेट 1250/1300 रुपये, 1080 रुपये पर अहम सपोर्ट है।
  • AMBUJACEM: 450 रुपये अहम रेजिस्टेंस है, इसके टूटने पर और तेजी संभव, 419 रुपये अहम सपोर्ट है।

ये भी पढ़ें- Stocks To BUY: मोतीलाल ओसवाल ने चुने 5 शेयर, साल भर में देंगे 34% तक मुनाफा; हाथ से न निकल जाए मौका

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)