सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरावट में छिपा मुनाफे का राज: पोर्टफोलियो में शामिल करें ये 8 बैंक शेयर; अभी दांव लगाने पर हो सकता है तगड़ा मुनाफा!

Updated: Wed, 10 Jun 2026 08:50 AM (IST)

हाल ही में बैंकिंग शेयरों के कारण शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है, जिसके मुख्य कारण खाड़ी युद्ध का असर, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना और FPIs की ...और पढ़ें

बैंक शेयरों में आ सकती है तेजी (AI जनरेटेड फोटो)

बैंक शेयरों में आ सकती है तेजी (AI जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. बैंकिंग शेयरों में गिरावट के तीन मुख्य कारण

  2. तिमाही नतीजों में NPA में कोई वृद्धि नहीं

  3. 8 प्रमुख बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की सलाह

नई दिल्ली। पिछले कुछ हफ्तों में कुछ ऐसे दिन रहे हैं, जब बैंकिंग शेयरों की वजह से स्टॉक मार्केट में गिरावट आई। ऐसा 3 वजहों से हो रहा है। पहली वजह यह है कि मार्केट अब खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के दूसरे और तीसरे स्तर के असर को भी ध्यान में रख रहा है, जिससे ऐसी स्थिति बन गई है कि तेल की कीमतें अब महंगाई पर भी असर डालने लगी हैं। दूसरी बात, जो और अहम है, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है।
तीसरी बात, FPIs, जो भारतीय बाजार में लगातार नेट सेलर बने हुए हैं, उनका बैंकिंग सेक्टर में बड़ा एक्सपोजर है और अगर वे बिकवाली कर रहे हैं, तो वे वही बेच रहे हैं जो उनके पास है। मगर इस सेक्टर के लिए कुछ अच्छी खबरे भी हैं, जिनके आधार पर अलग-अलग एनालिस्ट्स ने 8 बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

NPA में नहीं हुई बढ़त

हाल ही में आए तिमाही नतीजों में बैंकिंग सेक्टर के किसी भी हिस्से में NPA में कोई उछाल नहीं दिखा है। यहाँ तक कि FY27 की पहली तिमाही (Q1) के आंकड़ों में भी शायद कोई दबाव न दिखे, ऐसी उम्मीद है।

माना जा रहा है कि क्रेडिट ग्रोथ (जो अभी धीमी रही है) धीमी ही बनी रहेगी। लेकिन अगर कोई दबाव नहीं दिखता है, तो यह अपने आप में लंबे समय के लिए एक अच्छा संकेत है। आइए जानते हैं कि स्टॉक प्लस रिपोर्ट में किन शेयरों पर BUY रेटिंग दी गयी है।

ये हैं वो 8 शेयर

शेयर का नाम रेटिंग कितने एनालिस्ट की सलाह? कितना चढ़ सकता है शेयर? मार्केट कैप (करोड़ रुपये)
एचडीएफसी बैंक Strong Buy 37 41% 1,137,000
आईसीआईसीआई बैंक Strong Buy 36 32% 911,768
करुर वैश्य बैंक Buy 16 26% 27,491
सिटी यूनियन बैंक Buy 24 26% 18,966
एसबीआई Buy 35 20% 927,677
यूबीआई Buy 14 18% 129,160
बैंक ऑफ बड़ौदा Buy 32 15% 141,488
केनरा बैंक Buy 19 13% 124,993

रिस्क को नजरअंदाज न करे

बैंकिंग सेक्टर के लिए कई निगेटिव पॉइंट्स भी हैं। इसलिए निवेश करने से पहले उन सभी पॉइंट्स को ध्यान में रखें और अपनी रिस्क लेने की क्षमता पर जरूर नजर डालें।

ये भी पढ़ें - गिफ्ट निफ्टी में तेजी, शेयर बाजार में हो सकती है मजबूत शुरुआत; एयरटेल-एचडीएफसी बैंक समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)