यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Retirement Planning: रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल, बुढ़ापे में सुख से कटेगी जिंदगी
Retirement Planning बुढ़ापे में जिंदगी सुख से कटे और पैसों को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी न आए इसके लिए जरूरी है कि एक अच्छी रिटायरमेंट प्लानिंग की ज ...और पढ़ें

HighLights
- पैसों को लेकर परेशानी न हो, इसके लिए रिटायरमेंट प्लानिंग जल्द ही शुरू कर दी जाए।
- रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए आप अपने लिए वित्तीय योजनाकार को नियुक्त कर सकते हैं।
- रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए निवेश में विविधता लाने पर भी विचार किया जा सकता है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। नौकरीपेशा हैं और बुढ़ापे के बाद एक अच्छा जीवन जीने की इच्छा रखते हैं तो रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में सोचना चाहिए। रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर कुछ जरूरी बातों का ध्यान में रख सकते हैं-
(1).jpg)
रिटायरमेंट प्लानिंग जल्द शुरू करें
नौकरी के बाद बाकी बची जिंदगी में पैसों को लेकर कोई परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी है कि रिटायरमेंट प्लानिंग जल्द ही शुरू कर दी जाए। जितना जल्दी आप सेविंग शुरू करते हैं, उतना ही ज्यादा समय एक अच्छी बचत के लिए मिलता है। ज्यादा लंबे समय में एक अच्छी रकम बचाई जा सकती है।
वित्तीय प्लानर नियुक्त करें
रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए आप अपने लिए वित्तीय प्लान को नियुक्त कर सकते हैं। प्लानर आपको रिटायरमेंट प्लान बनाने में मदद करने से लेकर निवेश के लिए सही प्रोडक्ट को चुनने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, आपके पोर्टफोलियो को भी मॉनिटर कर सकता है।
.jpeg)
निवेश में विविधता
रिटायरमेंट पोर्टफोलियो के रिस्क को कम करने में अलग-अलग एसेट में निवेश मददगार हो सकता है। आप निवेश के लिए बोन्ड्स, म्यूचुअल फंड, इक्विटी में निवेश करने की योजना पर काम कर सकते हैं।
रिटायरमेंट प्लानिंग को मॉनिटर करें
रिटायरमेंट के लिए प्लान बना लेना ही काफी नहीं है, जरूरी है कि इस प्लान की समय-समय पर समीक्षा भी की जाए। रोजाना इस प्लान को लेकर कुछ नए बदलावों की जरूरत महसूस हो रही है तो कर सकते हैं।
रिटायरमेंट के लक्ष्यों की पाने के लिए अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को रिव्यू करना जरूरी है। कोशिश करें कि आप प्लानिंग के उद्देश्यों को पाने की सही राह पर हों।
रिटायरमेंट खर्चों का अनुमान लगाएं
रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए जरूरी है कि आपको अपने रिटायरमेंट खर्चों का अनुमान हो। रोजाना के खर्चों से लेकर हेल्थकेयर खर्चों का अनुमान लगा सकते हैं। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपको कितनी राशि बचत के रूप में जमा करनी है।
