यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gift NIfty में कमजोरी, शेयर बाजार में गिरावट की आशंका! आखिर क्या है वजह?
आज कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन Stock Market में कमजोर शुरुआत की आशंका है। Gift Nifty में गिरावट और Asian Markets में मिले-जुले रुख के कारण यह संकेत मि ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आज कारोबारी हफ्ते का अंतिम दिन है। शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Market) खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी (GIFT NIFTY) में कमजोरी दिख रही है। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी 54 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 25,282.50 पर है। आज अभी तक के कारोबार में गिफ्ट निफ्टी 25,316 तक ऊपर गया है, जबकि नीचे की ओर 25,268.50 तक फिसला है। जबकि इसका पिछला क्लोजिंग लेवल 25,336.50 का रहा था। गिफ्ट निफ्टी से संकेत मिल रहा है कि आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Tariff पर घमासान के बीच US Stock Market में उछाल, पर दबाव में एशियाई बाजार
US और Asian Stock Markets का हाल
उधर गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तो मजबूती आई, मगर आज एशियाई बाजारों में तेजी नहीं है। अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 0.27% बढ़कर 6,280.46 पर, नैस्डैक 0.09% बढ़कर 20,630.67 और डॉव जोन्स 192 अंक या 0.43% बढ़कर 44,650.64 पर बंद हुआ।
मगर एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। चीन का SSE Composite लगभग सपाट 3,511.37 पर है, जबकि जापान का Nikkei मात्र 7 अंक चढ़कर 39,653.76 पर, और हॉन्ग-कॉन्ग का Hang-Seng 47.23 अंक की मजबूती के साथ 24,075.60 पर और साउथ कोरिया का Kospi 1.18 अंक गिरकर 3,182.05 पर है।
गुरुवार को फिसला Nifty
FY26 की पहली तिमाही के नतीजों से पहले निवेशकों में सतर्कता और टैरिफ की चिंताओं के बीच गुरुवार को निफ्टी-50 सूचकांक 0.47% की गिरावट के साथ 25,355.25 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 0.45% की गिरावट के साथ 56,956.00 पर बंद हुआ।
कल आईटी, एफएमसीजी और फार्मा जैसे प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं मेटल और रियल्टी में बढ़त दर्ज की गई थी।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। स्टॉक मार्केट में जोखिम होता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

