सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ESIC से Aadhaar लिंकिंग हुआ जरूरी, नहीं किया तो रुक सकता है फ्री इलाज! जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 11:29 AM (IST)

ESIC-Aadhaar Linking: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपने बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दिया है।

ESIC-Aadhaar linking स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस (AI photo)

ESIC-Aadhaar linking स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस (AI photo)

HighLights

  1. ESIC ने बीमित कर्मचारियों और आश्रितों के लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य की।

  2. फर्जीवाड़े रोकने, त्वरित इलाज और DBT के लिए यह आवश्यक है।

  3. आधार लिंक न करने पर मुफ्त इलाज और अन्य लाभ रुकेंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के बीमित कर्मचारियों (Insured Person) और उनके परिजनों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट आया है। ESIC ने अपने सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों (dependents) के लिए आधार लिंकिंग (Aadhaar linking) को अनिवार्य कर दिया है।

अगर आपने अभी तक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड ESIC बीमा नंबर से लिंक नहीं कराया है, तो आपको मेडिकल इलाज, मुफ्त दवाइयों, मातृत्व लाभ और कैश बेनिफिट्स का लाभ लेने में भारी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों अनिवार्य की गई है ESIC आधार लिंकिंग?

1. फर्जीवाड़े पर रोक: एक ही व्यक्ति के कई खाते बनने और गलत दावों को पूरी तरह समाप्त करना।
2. तुरंत और कैशलेस इलाज: ESIC अस्पतालों और डिस्पेंसरी में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए मरीज की पहचान तुरंत हो जाएगी, जिससे बिना किसी कागजी अड़चन के इलाज मिल सकेगा।
3. डॉयरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT): बीमारी लाभ (Sickness benefit), बेरोजगारी भत्ता, मातृत्व लाभ (maternity benefit) और स्थायी अपंगता भत्ता का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में बिना किसी देरी के पहुंचेगा।

किन-किन सदस्यों का आधार लिंकिंग होना अनिवार्य?

जिस कर्मचारी की सैलरी से ESIC का अंशदान कटता है, उसका आधार लिंक होना सबसे पहला और मुख्य चरण है। कर्मचारी के माता-पिता, पति/पत्नी और बच्चे सभी के आधार पहचान की सीडिंग जरूरी है।

ESIC पोर्टल पर आधार लिंक करने का स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1: ESIC के आधिकारिक वेब पोर्टल (www.esic.gov.in) पर जाएं और होमपेज पर दिए गए insured Person/Beneficiary Portal लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अपना ESIC बीमा नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर login करें। (अगर आप पहली बार पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो signup विकल्प चुनकर अपना नया पासवर्ड सेट करें।)

स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर आपको "Aadhaar Seeding For IP" का ऑप्शन आएगा उसपर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद एक लिंक खुलेगा उस लिंक पर जिस व्यक्ति का आधार लिंक करना है उसके नाम के सामने दिए गए Action बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: संबधित व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि और आधार की जानकारी सही-सही दर्ज करें।

स्टेप 6: आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। उस OTP को निर्दिष्ट बॉक्स पर दर्ज करें और Verify पर क्लिक करें।

स्टेप 7: OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यह रिक्वेस्ट आपकी कंपनी/नियोक्ता (Employer) के लॉगिन पोर्टल पर अप्रूवल के लिए चली जाएगी। नियोक्ता द्वारा डिजिटल अप्रूवल (Digital Approval) देते ही आपका आधार ESIC डेटाबेस में सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।

आधार लिंकिंग न कराने पर होगा नुकसान?

ESIC डिस्पेंसरी या पैनल वाले निजी अस्पतालों में भर्ती होते समय पहचान साबित करने में दिक्कत आ सकती है। कैश बेनिफिट्स और क्लेम निपटान की प्रक्रिया अटक सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना गिरा तो चांदी चमकी, आज कितना नीचे आया सोना? दिल्ली से आपके शहर तक क्या है रेट?