EPFO New Update: अब पोर्टल पर एक्टिवेट नहीं होगा UAN, उमंग ऐप पर शिफ्ट हुईं ये सर्विसेज; क्या है पूरा प्रोसेस?
EPFO ने UAN एक्टिवेशन की सुविधा अपने पोर्टल से हटाकर अब उमंग ऐप पर शिफ्ट कर दी है। हालांकि, UAN ...और पढ़ें

EPFO New Update: अब पोर्टल पर एक्टिवेट नहीं होगा UAN, उमंग ऐप पर शिफ्ट हुईं ये सर्विसेज; क्या है पूरा प्रोसेस?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| कर्मचारी भविष्य निधि संघठन (EPFO) ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाओं में बड़ा बदलाव किया है। जून में हुए सिस्टम अपडेट के बाद यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने की सुविधा अब EPFO पोर्टल से हटा दी गई है।
अब मेंबर्स को अपना UAN एक्टिवेट करने के लिए सरकारी ऐप उमंग ऐप का इस्तेमाल करना होगा। अच्छी बात यह है कि उमंग ऐप (UMANNG APP) पर आप आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) के जरिए बेहद आसानी से अपना UAN एक्टिवेट कर सकते हैं।
हालांकि, UAN जनरेट करने, एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने और डेथ क्लेम जैसी जरूरी सुविधाएं अभी भी EPFO पोर्टल पर पहले की तरह ही काम कर रही हैं।
UMANG ऐप क्या है और अब यहां क्या मिलेगा?
उमंग का पूरा नाम है- यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यूज एज गवर्नेंस (Unified Mobile Application for New-age Governance)। यह एक सरकारी ऐप है, जो आपको ईपीएफओ पोर्टल पर लॉगिन किए बिना ही अपने स्मार्टफोन पर पीएफ से जुड़ी ढेरों सेवाएं देता है। अब उमंग ऐप पर आपको ये 6 प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी।
- UAN अलॉटमेंट और एक्टिवेशन
- UAN एक्टिवेशन (सिंगल सर्विस)
- पहले से एक्टिव UAN का फेस ऑथेंटिकेशन
- PF से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब (FAQ)
- SMS के जरिए अकाउंट डिटेल्स की जानकारी
- मिस्ड कॉल के जरिए अकाउंट डिटेल्स पाना
EPFO Portal पर अब भी चालू हैं ये जरूरी सेवाएं
एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक करना: आप पोर्टल पर अधिक वेतन पर पेंशन (pension on higher wages) के लिए किए गए आवेदन का करेंट स्टेटस आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
- पुराने PF अकाउंट के लिए UAN अलॉटमेंट: अगर आपका पीएफ अकाउंट तो है लेकिन UAN नहीं मिला है, तो आप पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई कर सकते हैं। इसके बाद जरूरी डिटेल्स डालकर नया UAN जनरेट कर सकते हैं और उसे अपने मौजूदा पीएफ अकाउंट से लिंक कर सकते हैं।
- UAN का पता लगाना (Retrieval): अगर आप अपना UAN भूल गए हैं, तो सिर्फ दो स्टेप्स में इसे वापस पा सकते हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें, अपना पहचान/पते का प्रमाण अपलोड करें और OTP डालकर अपना UAN तुरंत हासिल करें।
- डेथ क्लेम फाइलिंग: नॉमिनी (उत्तराधिकारी) अभी भी EPF पोर्टल के जरिए पेंशन दावों सहित डेथ क्लेम फाइल कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी के पास आधार से लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए और बैंक खाते की डिटेल्स तैयार होनी चाहिए।
EPF डेथ क्लेम के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- मृतक मेंबर का डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाण पत्र)
- लाभार्थी के बैंक खाते का प्रमाण (कैंसिल चेक या पासबुक की कॉपी)
- लाभार्थी की जन्म तिथि का प्रमाण (DOB Proof)
- सभी फाइलें सिर्फ PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए।
- किसी भी फाइल का साइज 2 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- File Name के बीच में कोई स्पेस नहीं होना चाहिए।
जून के आखिरी हफ्ते में एक बड़े सिस्टम माइग्रेशन के चलते EPFO पोर्टल और उमंग ऐप की सेवाएं कुछ समय के लिए बंद थीं। इस बड़े अपग्रेड का सीधा मकसद पीएफ खाताधारकों को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और बिना रुकावट वाली सर्विस देना है।
