सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazon ने खोला क्रिएटर्स के लिए खजाना, त्योहारी सीजन में डायरेक्ट ब्रांड कोलैबोरेशन से होगी डबल इनकम!

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:40 PM (IST)

Amazon Creator Connections: अमेजन इंडिया ने त्योहारी सीजन से पहले क्रिएटर्स के लिए 'अमेजन क्रिएटर कनेक्शंस' प्रोग्राम लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

त्योहारी सीजन से पहले Amazon का क्रिएटर्स को बड़ा तोहफा!

त्योहारी सीजन से पहले Amazon का क्रिएटर्स को बड़ा तोहफा!

HighLights

  1. अमेज़न ने क्रिएटर्स के लिए नया मोनेटाइजेशन प्रोग्राम लॉन्च किया।

  2. सीधे ब्रांड्स से जुड़कर कमाई बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

  3. त्योहारी सीज़न में इन्फ्लुएंसर्स के लिए बड़ा मौका।

बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली: अगर आप भी इंस्टाग्राम, यूट्यूब या फेसबुक पर वीडियो और कंटेंट बनाते हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। त्योहारी सीजन (Festive Season) से ठीक पहले Amazon India ने अपने एफिलिएट क्रिएटर्स के लिए एक नया और जबरदस्त मोनेटाइजेशन प्रोग्राम लॉन्च किया है 'Amazon Creator Connections'।

अब आपको स्पॉन्सरशिप के लिए बिचौलियों या पीआर एजेंसियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। इस प्रोग्राम के जरिए आप सीधे उन ब्रांड्स से हाथ मिला सकते हैं जो अमेजन पर अपना सामान बेचते हैं, और अपने कंटेंट के जरिए पहले से कहीं ज्यादा मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए समझते हैं कि यह प्रोग्राम क्या है और आपकी कमाई कैसे बढ़ाएगा।

क्या है अमेजन क्रिएटर कनेक्शन (Amazon Creator Connections)?

सरल शब्दों में समझें तो यह अमेजन के प्लेटफॉर्म के अंदर ही एक 'ब्रांड-क्रिएटर पार्टनरशिप' नेटवर्क है।
अभी तक क्रिएटर्स को अमेजन एफिलिएट प्रोग्राम (Amazon Associates) के जरिए केवल तय रेट पर कमीशन मिलता था। लेकिन 'क्रिएटर कनेक्शंस' के आने के बाद, अमेजन पर बिकने वाले ब्रांड्स सीधे इन्फ्लुएंसर्स के लिए अपने कस्टमाइज्ड कैंपेन चला सकेंगे। ब्रांड अपना बजट और एक्स्ट्रा कमीशन रेट खुद तय करेंगे, और क्रिएटर्स अपनी ऑडियंस के हिसाब से उन कैंपेन को चुन सकेंगे।

कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई कैसे बढ़ेगी?

इस प्रोग्राम का सबसे बड़ा गेम-चेंजर इसका मोनेटाइजेशन (कमाई का) स्ट्रक्चर है। आम तौर पर अमेजन एफिलिएट में एक फिक्स कमीशन (जैसे 4% या 5%) मिलता है। लेकिन इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने पर ब्रांड्स अपनी तरफ से आपको 'बोनस कमीशन' भी देंगे। यानी आपकी रेगुलर कमाई के ऊपर सीधे तौर पर एक्स्ट्रा इनकम होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी तरह से एक परफॉरमेंस-बेस्ड मॉडल है। अगर आपके शेयर किए गए लिंक पर आपकी ऑडियंस क्लिक करके खरीदारी करती है, तो आपको इसका भारी फायदा मिलेगा। अब आप सीधे अमेजन पोर्टल के अंदर ही ब्रांड्स से चैट कर सकते हैं। आप उनसे कैंपेन की डिटेल्स डिस्कस कर सकते हैं और यहां तक कि वीडियो बनाने के लिए 'फ्री प्रोडक्ट सैंपल' भी मांग सकते हैं।

कैसे काम करेगा यह प्रोग्राम?

अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसका प्रोसेस बेहद आसान है:

1. सबसे पहले आपको अपने 'Amazon Associate Central' अकाउंट में जाना होगा। वहां 'Promotions' टैब के अंदर 'Connect with Brands' का ऑप्शन मिलेगा।
2. अपनी प्रोफाइल में अपने सभी सोशल मीडिया लिंक्स (YouTube, Instagram आदि) और अपनी कैटेगरी (जैसे- टेक, ब्यूटी, फैशन, होम-डेकोर) डालें। इससे ब्रांड्स को आपको ढूंढने में आसानी होगी।
3. आपको डैशबोर्ड पर कई ब्रांड्स के कैंपेन और उनका कमीशन रेट दिखने लगेगा। जो ब्रांड आपकी ऑडियंस को पसंद आ सकता है, उसे 'Accept' करें।
4. प्रोडक्ट का सच्चा (Authentic) रिव्यू या वीडियो बनाएं और उसमें अपना यूनीक एफिलिएट लिंक शेयर कर दें।


भारत में त्योहारी सीजन आने ही वाला है और इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग आसमान छूती है। ऐसे में Amazon का यह 'क्रिएटर कनेक्शंस' प्रोग्राम भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है।