सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhaar डिटेल्स दर्ज करने के बाद भी ओटीपी क्यों नहीं आ रहा? ऐसे ठीक करें अपनी समस्या

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:32 PM (IST)

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना महत्वपूर्ण है, खासकर OTP न मिलने की समस्या होने पर। ऐसे में आप इस समस्या को कैसे सुधार सकते हैं आइए जानते हैं।

Aadhaar डिटेल्स दर्ज करने के बाद भी ओटीपी क्यों नहीं आ रहा?

Aadhaar डिटेल्स दर्ज करने के बाद भी ओटीपी क्यों नहीं आ रहा?

HighLights

  1. आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका जानें।

  2. UIDAI वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक कर नंबर बदलें।

  3. OTP न आने पर नेटवर्क और सही नंबर जांचें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhaar Card) सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है बल्कि हमारी जरूरत बन चुका है। कई चीजों में वेरिफिकेशन के लिए आधार मांगा जाता है। यह वेरिफिकेशन तभी पूरी हो सकती है, जब आधार में सही नंबर दर्ज हो।

इसके साथ ही आधार से जुड़ा कोई काम करना हो और मोबाइल पर OTP ही न आए, तो परेशानी बढ़ जाती है। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन वेरिफिकेशन तक, कई सेवाओं में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आधार में पुराना या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, तो OTP मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आधार पर सही मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।

आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

Aadhaar में मोबाइल नंबर बदलने के लिए सबसे पहले यह जांच लें कि आपके पास कौन-सा विकल्प उपलब्ध है। इसके लिए आधार ऐप या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

1. सबसे पहले आधिकारिक ऐप (Aadhaar app) खोलें और मोबाइल नंबर अपडेट (Mobile number update) करने से जुड़ा विकल्प देखें।
2. अब फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।
3. वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा। अगर अन्य कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे भी दर्ज करें।
4. अब मांगी गई फीस सबमिट करें, और फिर इस एप्लीकेशन को सबमिट कर दें।
5. अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

ध्यान दें कि ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा उपलब्ध होने और आपकी पहचान का सत्यापन पूरा होने पर ही इस तरीके से प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

UIDAI की वेबसाइट से ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट


1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
2. आधार से जुड़ी सेवाओं में जाकर ‘Book an Appointment’ का विकल्प चुनें।
3. उपलब्ध विकल्पों के मुताबिक अपना शहर या नजदीकी आधार सेवा केंद्र चुनें।
4. मांगी गई जानकारी भरें और उपलब्ध तारीख व समय चुनें।
5. सभी विवरण जांचने के बाद अपॉइंटमेंट सबमिट करें।
6. तय तारीख और समय पर आधार सेवा केंद्र पहुंचें। वहां जरूरी सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

OTP नहीं आने पर क्या करें?

अगर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आ रहा है, तो पहले जांचें कि नंबर सही दर्ज किया गया है या नहीं। नेटवर्क की समस्या या मोबाइल पर SMS मिलने में देरी भी इसकी वजह हो सकती है। कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। इसके बावजूद OTP नहीं आता, तो आधार में दर्ज मोबाइल नंबर की स्थिति जांचें और जरूरत पड़ने पर उसे अपडेट कराने की प्रक्रिया अपनाएं।

यह भी पढ़ें: EPS Calculation: ₹25000 सैलरी लिमिट, 66% बढ़ी पेंशन; पुरानी और नई सीलिंग से मंथली पेंशन में कितना अंतर? देखें कैलकुलेशन