सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mutual Fund News: विदेशों में म्यूचुअल फंड्स का जलवा! एसेट्स 24% बढ़े, जानिए निवेशकों की पहली पसंद कौन सा देश?

By Jagran BusinessEdited By: Ayushi Modi
Published: Tue, 01 Sep 2026 05:24 PM (IST)

भारतीय म्यूचुअल फंड्स की विदेशी इक्विटी होल्डिंग्स मार्च के अंत तक 37.5% बढ़कर ₹93,602 करोड़ हो गईं, जिसमें अमेरिकी बाजार ...और पढ़ें

Mutual Fund News: विदेशों में म्यूचुअल फंड्स का जलवा! एसेट्स 24% बढ़े, जानिए निवेशकों की पहली पसंद कौन सा देश

Mutual Fund News: विदेशों में म्यूचुअल फंड्स का जलवा! एसेट्स 24% बढ़े, जानिए निवेशकों की पहली पसंद कौन सा देश

HighLights

  1. विदेशी इक्विटी होल्डिंग्स 37.5% बढ़कर ₹93,602 करोड़ हुई।

  2. अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा 63.5% निवेश दर्ज किया गया।

  3. म्यूचुअल फंड्स की शुद्ध विदेशी देनदारियों में कमी आई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय म्यूचुअल फंड निवेशकों का विदेशी बाजारों में रुझान तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने हाल ही में ताजा आंकड़े जारी किए। इनके मुताबिक, मार्च के अंत तक भारतीय म्यूचुअल फंड्स की विदेशी इक्विटी सिक्योरिटीज (शेयरों) में होल्डिंग्स 37.5 प्रतिशत (सालाना आधार पर) बढ़कर 93,602 करोड़ रुपये पर पहुंच गई हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़त के पीछे ग्लोबल बाजारों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार के सुस्त प्रदर्शन के बीच निवेशकों का विदेशी स्कीमों की ओर आकर्षित होना मुख्य वजह रही है। तो आइए जानते हैं कि RBI के ताजा आंकड़ों में और क्या-क्या सामने आया।

कहां हुआ सबसे ज्यादा निवेश?

फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान कई ग्लोबल बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर सेक्टर के शेयरों ने सबसे आगे रहकर मुनाफा कमाया। यूएस मार्केट की बात करें तो कुल विदेशी इक्विटी होल्डिंग्स में अकेले अमेरिका की हिस्सेदारी 63.5% यानी कि ₹59,403 करोड़ रही। इसके बाद इस दौरान लक्जमबर्ग में निवेश 39% और आयरलैंड में 31.6% तक बढ़ा है।

यहां पर दिलचस्प बाते है कि म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने विदेशी निवेश की तय लिमिट पूरी होने के चलते ज्यादातर विदेशी स्कीमों में नया पैसा लेने पर रोक लगा थी या फिर पाबंदियां थी। लेकिन इसके बवाजूद, निवेशकों ने वित्त वर्ष 2026 में इन स्कीमों में लगभग ₹5000 करोड़ का निवेश किया।

म्यूचुअल फंड्स की नेट विदेशी देनदारियों में आई गिरावट

विदेशी संपत्तियों में आई इस तेजी से म्यूचुअल फंड्स की शुद्ध विदेशी देनदारियों को कम करने में भी मदद मिली है। म्यूचुअल फंड्स के विदेशी असेट 23.9% बढ़तर 10.2 अरब डॉलर हो गए। वहीं, विदेशी देनदारियां हल्की बढ़त के साथ 3.3% बढ़कर 31.5 अरब डॉलर रहीं। इसके चलते फंड्स की शुद्ध विदेशी देनदारियां 4.3% घटकर 22.3 अरब डॉलर के फिसलकर 21.3 अरब डॉलर पर आ गईं।

किन देशों के निवेशकों का पैसा है सबसे ज्यादा?

म्यूचुअल फंड यूनिट्स में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सबसे आगे है।

  • यूएई (UAE): 20.6% हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर।
  • अमेरिका: 11.9% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर।
  • यूके (UK): 9.7% हिस्सेदारी।
  • सिंगापुर: 7.2% हिस्सेदारी।

इन चारों देशों के निवेशकों मिलकर कुल विदेशी निवेश का लगभग आधा हिस्सा कवर करते हैं। बता दें कि इसमें वे एनआरआई (Non-Resident Indians) भी शामिल हैं, जिन्होंने निवेश के लिए अपने भारतीय पते का इस्तेमाल किया है और जिन्हें 'अन्य' (Others) कैटेगरी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Loan Against Mutual Fund: पैसों की जरूरत, लेकिन नहीं तोड़ना चाहते SIP? बिना म्यूचुअल फंड बेचे ऐसे चुटकियों में मिलेगा लोन!