SIP: सिर्फ ₹3000 के निवेश से कितने साल में बनेगा ₹2 करोड़ का रिटायरमेंट फंड? देखिए पूरा कैलकुलेशन
SIP Calculation: रिटायरमेंट के बाद ₹2 करोड़ का फंड बनाने के लिए मंथली SIP निवेश की कैलकुलेशन। जल्दी शुरुआत करने ...और पढ़ें
-1788601310969_m.webp)
2 करोड़ का फंड कितने साल में बनेगा?
HighLights
25 साल की उम्र से ₹3,100 मासिक SIP से ₹2 करोड़ का फंड।
निवेश में देरी से मासिक SIP राशि कई गुना बढ़ जाती है।
कंपाउंडिंग की शक्ति से रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाएं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद एक चिंतामुक्त और खुशहाल जिंदगी जीने के लिए सही उम्र में फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करना बेहद जरूरी है। महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसे देखते हुए रिटायरमेंट की उम्र तक ₹2 करोड़ का फंड (Corpus) होना एक सुरक्षित और मजबूत रिटायरमेंट का मानक माना जाता है।
लेकिन सवाल यह है कि इस ₹2 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए आपको हर महीने म्यूचुअल फंड SIP में कितना निवेश करना होगा और कितने साल में यह आंकड़ां आप बना सकते हैं।
कितने साल में बनेगा 2 करोड़ का फंड?
1. अगर आप 60 साल की उम्र के हिसाब से 25 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं:
- समय अवधि: 35 साल (420 महीने)
- मंथली SIP: मात्र ₹3,100
- कुल निवेश: ₹13.02 लाख
- कम्पाउंडिंग का फायदा: करियर की शुरुआत में ही सिर्फ ₹3,100 महीना बचाकर आप अपनी जेब से सिर्फ ₹13 लाख लगाएंगे, जबकि कम्पाउंडिंग की ताकत आपको ₹1.87 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाकर देगी।
2. अगर आप 30 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं:
- समय अवधि: 30 साल (360 महीने)
- मंथली SIP: ₹5,700
- कुल निवेश: ₹20.52 लाख
- कम्पाउंडिंग का फायदा: 5 साल की देरी करने पर आपकी मंथली SIP लगभग दोगुनी हो जाती है। अब आपको लक्ष्य पूरा करने के लिए ₹3,100 के बजाय ₹5,700 प्रति माह लगाने होंगे।
3. अगर आप 35 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं:
- समय अवधि: 25 साल (300 महीने)
- मंथली SIP: ₹10,500
- कुल निवेश: ₹31.50 लाख
- कम्पाउंडिंग का फायदा: 35 की उम्र तक आते-आते जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और निवेश का समय घटकर 25 साल रह जाता है। अब आपको हर महीने ₹10,500 की बड़ी SIP चालू करनी होगी।
4. अगर आप 40 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं:
- समय अवधि: 20 साल (240 महीने)
- मंथली SIP: ₹20,000
- कुल निवेश: ₹48.00 लाख
- देरी का नुकसान: 25 की उम्र के मुकाबले 15 साल की देरी करने से आपको ₹2 करोड़ बनाने के लिए हर महीने ₹20,000 की भारी-भरकम SIP करनी पड़ेगी और आपकी जेब से कुल ₹48 लाख जाएंगे (जो 25 की उम्र के मुकाबले ₹35 लाख ज्यादा है)।
इनवेस्टमेंट में देरी होने की वजह से 25 की उम्र में केवल ₹3,100 प्रति माह से जो लक्ष्य हासिल हो सकता है, वही लक्ष्य 40 की उम्र में ₹20,000 प्रति माह मांगने लगता है। इसलिए, रिटायरमेंट के लिए सही समय का इंतजार करने के बजाय आज ही छोटी रकम से ही सही, अपनी SIP की शुरुआत करें।
