Business Idea: ₹2 लाख में शुरू करें पेपर बैग और पैकेजिंग यूनिट, हर महीने ₹1 लाख की कमाई! मार्केटिंग और मुनाफा कितना?
यह लेख ₹2 लाख के निवेश से पेपर बैग और पैकेजिंग यूनिट शुरू करने का तरीका बताता है, जिसमें हर ...और पढ़ें
-1787586995002_m.webp)
पेपर बैग और पैकेजिंग मटेरियल यूनिट से तगड़ी कमाई (AI Image)
HighLights
₹2 लाख के निवेश से पेपर बैग यूनिट शुरू करें।
हर महीने ₹25,000 तक शुद्ध मुनाफा कमाएं।
प्लास्टिक प्रतिबंध से मांग बढ़ी, कम प्रतिस्पर्धा वाला बिजनेस।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| बिजनेस में सफलता का एक बड़ा राज इनोवेशन है। अगर आप कुछ नया और अलग करते हैं तो आपके सफल होने की संभावना अधिक रहती है। हालांकि इनोवेशन से पहले मार्केट स्टडी भी जरूरी है, उसके बिना आप घाटे में भी जा सकते हैं। बाजार मांग को ध्यान में रखते हुए और कम इन्वेस्टमेंट के साथ बिजनेस में उतरना अच्छा माना जाता है, आइए ₹2 लाख के निवेश से शुरू होने वाले कमाल के बिजनेस के बारे में जान लेते हैं, जिसमें कॉम्पटीशन भी कम है।
पेपर बैग और पैकेजिंग मटेरियल यूनिट
Business का एक रूल ये भी है कि ग्राहकों को प्रोडक्ट्स से ज्यादा पैकेजिंग आकर्षित करती है, यही कारण है कि आजकल मिठाई दुकान, मेडिकल स्टोर, गारमेंट शॉप और अलग-अलग खाने-पीने की चीजों की पैकेजिंग में दुकानदार अधिक ध्यान देने लगे हैं। सेमी-ऑटोमैटिक या फुली-ऑटोमैटिक पेपर बैग बनाने की मशीन लगाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
जरूरी सामग्री और खर्च
पेपर बैग बनाने की मशीन, प्रिंटिंग मशीन (लोगो और डिजाइन छापने के लिए) ग्लू और पैकेजिंग धागे और कच्चे माल के तौर पर पेपर रोल और क्राफ्ट पेपर जमा करना होगा। मशीनों के खर्च में ₹50,000 का खर्च आ सकता है, वहीं ₹50,000 का कच्चा माल खरीद कर स्टॉक कर लें। शेड बनाने, बिजली कनेक्शन और जरूरी रजिस्ट्रेशन में ₹1 लाख का खर्च आ सकता है, शुरुआत करने के लिए ₹2 लाख का निवेश बहुत है।
जरूरी डाक्यूमेंट्स
अगर आप पेपर बैग और पैकेजिंग की यूनिट बना रहे हैं तो ये एक सूक्ष्म बिजनेस की कैटेगरी में आता है, इसके लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं, जिससे आपके सरकारी मदद मिलने की भी संभावना बढ़ जाती है।
- बिजनेस रजिस्ट्रेशन (छोटा बिजनेस है तो Sole Proprietorship)
- MSME Registration
- GST रजिस्ट्रेशन
- प्रदूषण बोर्ड का NOC
- जिला उद्योग केंद्र (DIC) से व्यापार करने का Trade License
- ब्रैंड/ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन
कमाई और मार्जिन कितना?
प्लास्टिक प्रतिबंध होने और लोगों में बढ़ती जागरूकता के कारण पेपर बैग्स की मांग बढ़ रही है। एक सामान्य पेपर बैग को बनाने की कुल लागत (कागज, ग्लू, मजदूरी और बिजली मिलाकर) लगभग ₹2.50 से ₹3.50 आती है। आप इसे थोक के भाव से ₹3.50 से ₹5.00 तक बेच सकते हैं, यानी प्रति बैग आपको ₹0.50 से ₹1.50 तक की सीधी बचत होती है।
ये भी पढ़ें : कब कम होंगे चीनी के दाम? सप्लाई, स्टॉक और इथेनॉल से चीनी की कमी पर ISMA ने खोले सारे राज!
अगर सेमी-ऑटोमैटिक मशीन प्रतिदिन 10,000 बैग बनाती है और हर बैग पर अगर ₹1 का भी प्रॉफिट मानें तो रोजाना के ₹10 हजार होते हैं, हालांकि 10,000 बैग्स को बेच पाना भी एक चुनौती है, इसलिए शुरुआत में महीने के 1 लाख बैग का लक्ष्य बना कर चलें तो ₹1 लाख की कमाई होगी। इसमें अब सिर्फ कच्चे माल का खर्च ₹50,000 और ₹25,000 के लगभग बिजली बिल और और एक व्यक्ति की सैलरी में काट लिया जाए तो हर महीने ₹25,000 का शुद्ध मुनाफा बचेगा।
कहां मिलेंगे पेपर बैग्स के कस्टमर
ये बिजनेस बहुत छोटे कस्बे में सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन टियर 2 और 3 टाउन में सफल है। अगर आप पेपर बैग्स का बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो कई प्रतिष्ठानों में पहले सैंपल दिखाएं। मॉल, बेकरी, ग्रॉसरी, मेडिकल स्टोर्स और गारमेंट शॉप में उनके नाम और लोगो प्रिंट करके बैग बेचें। इससे आपकी मांग और कमाई बढ़ने के चांसेस हैं। खुद को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया पेज बनाएं और नियमित रूप से वीडियो पब्लिश करते रहें, इससे लोगों तक पहुंच बढ़ेगी। B2B सप्लाई से नियमित ऑर्डर मिलते हैं।
