सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Business Idea: नया ट्रेंड बन गया है ये बिजनेस, 10 लाख रुपये तक की करा देगा कमाई, कैसे करें शुरू?

Updated: Wed, 16 Jul 2025 02:44 PM (IST)

High Profitable Business Idea प्राकृति को संरक्षित रखने के लिए कई नई वस्तुओं की शुरुआत की गई है। इनमें से ही एक है पेपर कप। प्लासटिक का उपयोग कम करने ...और पढ़ें

10 लाख रुपये तक की करा देगा कमाई, कैसे करें शुरू?
10 लाख रुपये तक की करा देगा कमाई, कैसे करें शुरू?

 नई दिल्ली। चाहे बच्चे के जन्मदिन की पार्टी हो या शादी जैसा बड़ा आयोजन हर जगह आज पेपर कप का इस्तेमाल होने लगा है। इसका बड़ा कारण ये है कि प्लासटिक हमारे पर्यावरण के लिए ठीक नहीं माना जाता। जबकि पेपर कप एक सुरक्षित विकल्प है।

पेपर कप का चलन भी अब धीरे-धीरे बढ़ गया है। इसलिए मार्केट में इसकी मांग भी बढ़ती जा रही है। आज ऑफिस में हर रोज सैकड़ों पेपर कप इस्तेमाल होते हैं। चलिए जानते हैं कि आप पेपर कप का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं।

कैसे शुरू करें पेपर कप बिजनेस?

सबसे पहले हम बात करेंगे कि पेपर कप बिजनेस शुरू करने के लिए आपको किन-किन रॉ मैट्रियल की जरूरत होगी।

सामान Quantity रेट वैल्यू
प्रिंट पीई पेपर 2836 किलोग्राम 92 260,912
बोटम रील 1134 किलोग्राम 78 88452
पैकिंग मैट्रियल 25,000
टोटल 374,364

पेपर कप बनाने के लिए आपको भारी मात्रा में पेपर कप चाहिए होंगे। इसके साथ ही आप ज्यादा से ज्यादा पेपर कप बनाने के लिए मशीन का यूज कर सकते हैं। इस मशीन की कोस्ट 8,50,000 रुपये हो सकती है। इस मशीन से पेपर कप बनाने के लिए आपको तीन स्टेज फॉलो करने होंगे।

  • 1. पहला चरण: इसमें आप पेपर कप के साइडवॉल को आकार देंगे और आकार देने के बाद ये दूसरे चरण के लिए तैयार हो जाएगा।
  • 2. दूसरा चरण: इस स्टेज में हम मशीन की मदद से कप के निचले हिस्से को आकार देंगे। इसके साथ ही हम साइडवॉल और कप के निचले हिस्से को जोड़ेंगे। इसके अलावा कप के किनारे को कर्लर भी करेंगे।
  • 3. तीसरा चरण: अब कप को 45 डिग्री के कोण पर अलग करना होगा। फिर इसे गरम करना और निचले हिस्से को कर्लर करना होगा। इस तरह से आपका पेपर कप बनकर तैयार हो जाएंगे।

कितने बना सकते हैं पेपर कप?

इस मशीन से आप हर दिन 73000 कप बना सकते हैं। वहीं साल में आप 2,000,000 कप का निर्माण कर सकते हैं।

क्या-क्या चाहिए होगा?

पेपर कप के अलावा आपको रेंट में जगह लेनी होगी। रॉ मैटेरियल के अलावा भी आपको कई चीजों की जरूरत होगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।

यूटिलिटी सामान

सामान कीमत
बिजली 5000
मशीन ऑयल 1000
टोटल 6000

अन्य सामान

सामान अमाउंट
रेंट 5000
स्टेशनरी 500
ट्रांसपोटेशन चार्ज 10,000
मैनटेनस चार्ज 2000
विज्ञापन 1000
फोन 2000
टोटल 20,500

फिक्स कैपिटल

सामान नंबर सैलरी कुल
सेल कम प्रोडेक्शन मैनेजर 1 15,000 15,000
स्किल वर्कर 1 10,000 10,000
अनस्किल वर्कर 1 7000 7000
कुल 32,000

कुल खर्चा (Working Captial)

सामान अमाउंट
रॉ मैटेरियल 375,000
यूटिलिटी 6000
सैलरी 37,000
अन्य खर्च 20,500
कुल 438,500

कितना होगा मुनाफा?

एक साल में आप कुल 22,00,000 कप बना लेंगें, जिससे आपकी कुल कमाई 66,00,000 होगी। इस तरह से आपके Cost of Production में 566,2900 रुपये लगेंगे इस तरह से आपको एक साल में 937100 रुपये मुनाफा होगा।

  • टन ओवर -66,00,000

  • कोस्ट ऑफ प्रोडेक्शन - 566,2900

  • टोटल - 937100