सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹1 लाख का बिजनेस हो या ₹100 करोड़ का, ये 4 टिप्स करें फॉलो; रॉकेट की रफ्तार से आएगा पैसा!

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:53 PM (IST)

यह लेख बिजनेस शुरू करने वालों के लिए 4 महत्वपूर्ण टिप्स बताता है ताकि वे मार्केट स्टडी और सही प्लानिंग ...और पढ़ें

बिजनेस करने वाले ध्यान रखें 4 जरूरी बातें

बिजनेस करने वाले ध्यान रखें 4 जरूरी बातें

HighLights

  1. नेटवर्किंग से बाजार और ग्राहकों तक पहुंच बनाएं।

  2. बाजार की मांग और प्रतिस्पर्धा को गहराई से समझें।

  3. पर्याप्त वर्किंग कैपिटल रिजर्व व्यापार के लिए आवश्यक।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप बिना मार्केट स्टडी और होमवर्क के बिजनेस में उतर रहे हैं तो फेल होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बेसिक बारीकियां जरूर सीख लें नहीं तो आपका इन्वेस्टमेंट डूब सकता है। आप चाहे छोटा बिजनेस कर रहे हैं या फिर बड़ा, बस मूलभूत सिद्धांतों को फॉलो करने पर ही आपकी तरक्की हो सकती है। आइए 4 खास बातों के बारे में जान लेते हैं।

नेटवर्क

नेटवर्क आपकी बाजार और ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है। अगर आप फर्स्ट जेनरेशन इंटरप्रेन्योर हैं, यानि पहली बार बिजनेस में उतर रहे हैं तब ये आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। नेटवर्क बनाने के लिए आपको इन्वेस्टर्स, खरीदार, पुराने व्यापारी और आम लोगों से संपर्क बनाना होगा। उसके बाद बिजनेस में आते हैं तो आपके पास छोटी ही सही लेकिन एक ग्राहकों के बीच पहचान रहेगी जो समय आने पर फायदेमंद होगी।

बाजार मांग और कॉम्पटीशन की समझ

नए लोग कई बार दूसरों के चलते बिजनेस को देखकर खुद का काम शुरू कर देते हैं, हर बार ये तरीका काम नहीं आता। ये बिल्कुल जरूरी नहीं है कि अगर किसी का व्यपार सही चल रहा है तो सेम व्यापार आपका भी चलेगा। बिजनेस शुरू करने से पहले बाजार मांग के बारे में समझें, आप देखें कि ऐसी कौन सी चीज है जिसे खरीदने के लिए लोगों के शहर के बाहर जाना पड़ता है, आप उस व्यापार में उतरें शुरू में कम मार्जिन के साथ व्यापार करें इससे नेटवर्क भी मजबूत होगा साथ ही डिमांड और सप्लाई के बीच का गैप मेंटेन कर सकेंगे।

वर्किंग कैपिटल रिजर्व

वर्किंग कैपिटल रिजर्व का मतलब है एक वो फंड है जो आपकी मौजूदा जरूरत को पूरी कर सकता है। वर्किंग कैपिटल को आसानी से समझें तो ये वो चीज है जिसे चालू संपत्ति कहते हैं। आपके फैक्ट्री या दुकान में ₹1 लाख का स्टॉक या रॉ मैटेरियल है, हर महीने ₹1 लाख की स्टाफ को सैलरी देते हैं, ₹50 हजार बिजली बिल, रजिस्ट्रेशन और अन्य खर्च है साथ ही ₹50 हजार आपके गल्ले में रखा है तो कुल ₹3 लाख आपका वर्किंग कैपिटल है।

ये भी पढ़ें: Business Idea: सिर्फ ₹2 लाख का निवेश और हर महीने ₹40000 का शुद्ध मुनाफा! ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का A to Z

इतने पैसे के साथ आप बिजनेस में उतर रहे हैं तो इतना ही वर्किंग कैपिटल रिजर्व होना चाहिए ताकि उधारी में पैसा फंसने या नकदी की समस्या के दौरान भी आपका बिजनेस बंद ना हो और चलता रहे। बड़े बिजनेस के लिए कम से कम 3 महीने का वर्किंग कैपिटल होना चाहिए।

ऑनलाइन मार्केटिंग

छोटा बिजनेस हो या बड़ा, उसमें निवेश का सही तरीका पता होना चाहिए। आपको बता दें कि एक हिस्सा मार्केटिंग के लिए जरूर रखें। डिजिटल युग में अपने बिजनेस का सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट जरूर बनाएं। यहां अपने ग्राहकों का फीडबैक और अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी का प्रचार करें। पॉजिटिव मार्केटिंग आपके बिजनेस पर बड़ा असर डाल सकती है।