सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ITR for Deceased: मृत करदाता का भी भरना होता है आइटीआर, यहां जानें इस सवाल का जवाब

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 09:00 AM (GMT+05:30)

    ITR Filing for Deceased Person इनकम टैक्स रिटर्न करने की तारीख अब नजदीक आ गई है। 31 जुलाई तक सभी टैक्सपेयर को आईटीआर फाइल करना होगा। रिटर्न फाइल करने ...और पढ़ें

    मृत करदाता के आईटीआर को लेकर क्या है नियम
    मृत करदाता के आईटीआर को लेकर क्या है नियम

    HighLights

    1. 31 जुलाई 2024 तक सभी करदाता को आईटीआर फाइल करना होगा।
    2. आसानी से ऑनलाइन आईटीआर फाइल किया जा सकता है।
    3. आयकर अधिनियम के अनुसार मृत करदाता का भी रिटर्न फाइल करना होता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ITR Filing: सैलरीड क्लास हो या फिर बिजनेस क्लास या कोई इंडिविजुअल सबको इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करना होता है। आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है। अगर आपने भी अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आपको जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लेना चाहिए।

    क्या आप जानते हैं कि जीवित व्यक्ति के साथ-साथ मृत व्यक्ति का भी इनकम टैक्स रिटर्न (Deceased Person’s ITR) भी फाइल किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों मृत व्यक्ति का भी आईटीआर फाइल करना जरूरी है।

    क्या कहता है नियम

    आयकर अधिनियम के अनुसार अगर मृत व्यक्ति की कोई इनकम है तो उसका आईटीआर (ITR) फाइल करना अनिवार्य है। यह रिटर्न कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा भरा जाएगा। इसके अलावा जो कानूनी वारिस का भी फर्ज है कि वह मृत व्यक्ति का आईटीआर फाइल करें।

    अब ऐसे में सवाल है कि टैक्स रिफंड का क्लेम कौन करेगा। इसका जवाब है कि कानूनी वारिस या कानूनी उत्तराधिकारी। जी हां, इन दोनों की जिम्मेदारी है कि वह उस दिन तक रिटर्न फाइल करें जब तक वह जीवित है। कानूनी वारिस या कानूनी उत्तराधिकारी ही टैक्स का भुगतान कर सकते हैं और रिफंड के लिए भी क्लेम कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर साथ ले जाना भूल गए Aadhaar Card तो ये App आएगा काम, चुटकियों में खत्म हो जाएगी परेशानी

    मृतक करदाता का ITR कैसे फाइल करें? (How to file ITR of deceased taxpayer)

    • सबसे पहले कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में रजिस्टर्ड करने के बाद आपको आईटीआर फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
    • इसके बाद आपको सभी डिटेल्स को ध्यान से भरना होगा।
    • अब XML फाइल के फॉर्मेट में फॉर्म को अपलोड करना होगा। XML के अलावा दूसरे किसी फॉर्मेट में फॉर्म डाउनलोड नहीं होगा।
    • आईटीआर फॉर्म में पैन कार्ड (Pan Card) डिटेल्स की जगह पर कानूनी उत्तराधिकारी को अपनी डिटेल्स देनी होगी।
    • इसके बाद असेसमेंट ईयर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
    • XML फाइल और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।

    इनकम कैसे कैलकुलेट होती है

    एक्सपर्ट के अनुसार जैसे जीवित व्यक्ति की इनकम का कैलकुलेशन होता है, ठीक वैसे ही मृत व्यक्ति के इनकम की कैलकुलेशन (Income tax calculation) किया जाता है। इनके इनकम में भी सारी टैक्स डिडक्शन और छूट शामिल होता है। मृत व्यक्ति के इनकम केवल उस डेट तक कैलकुलेट होता है जब तक वह जीवित होता है।

    यह भी पढ़ें- Kisan Vikas Patra पर मिलता है FD से ज्यादा ब्याज, हाई इंटरेस्ट के साथ मिलते हैं यह लाभ