सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब ऑनलाइन क्लिक पर पाएं मोटर इंश्योरेंस

By Praveen DwivediEdited By:
Updated: Mon, 26 Dec 2016 10:46 AM (IST)

बीमा उद्योग ने घर-घर जाकर बीमा कराने से लेकर कुछ क्लिक तक एक लंबा सफर तय किया है। आपके मोटर वाहन को सुरक्षित बनाना भी अब कुछ सेकेंड का खेल रह गया है।

News Article Hero Image

अमिताभ जैन
हैड, हेल्थ एंड मोटर अंडरराइटिंग क्लेम्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड

बीमा उद्योग ने घर-घर जाकर बीमा कराने से लेकर कुछ क्लिक तक एक लंबा सफर तय किया है। आपके मोटर वाहन को सुरक्षित बनाना भी अब कुछ सेकेंड का खेल रह गया है। आपको सिर्फ एक साधारण फॉर्म भरना है, प्रीमियम की गणना करनी है और ऑनलाइन पेमेंट करना है और आपको तुरंत बीमा मिल जाएगा, बिना किसी पेपरवर्क के। जब भी हम कोई ऑनलाइन खरीद करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में इसकी लागत का सवाल आता है और ऑनलाइन बीमा हमेशा ऑफलाइन बीमा से सस्ता होगा। हालांकि प्रीमियम हमेशा ऑफलाइन से सस्ता नहीं होगा।

सस्ता होने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि आप सीधे कंपनी के पोर्टल से बीमा करवा रहे हैं। इससे आपको उठाने वाले प्रशासनिक और बीच के अन्य खर्च खत्म हो जाते हैं। बीमा कराने वाले कई ग्राहकों की सामान्य शिकायत मिससेलिंग की रहती है। ऐसी पॉलिसी हो सकती है जो आपके वाहन या आपकी ड्राइविंग आदत को सूट नहीं करती हो, लेकिन एजेंट को सूट करती है। ऑनलाइन बीमा में यह जोखिम खत्म हो जाता है और यह आपको पूरी जानकारी देकर निर्णय लेने का मौका देता है। ऑनलाइन बीमा आपको प्रीमियम, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो, अवधि और अन्य फीचर्स आदि की तुलना करने का अवसर देता है। जब वाहन बीमा की बात आती है तो आप अपने वाहन की इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू के बारे में जरूर देखते हैं। ऑनलाइन बीमा में आप आइडीवी की तुलना भी कर सकते हैं और उस प्लान को चुन सकते हैं जो आपको अपने वाहन की सबसे सही कीमत दिलाए। बीमा पॉलिसी का ऑनलाइन रिन्यूअल भी ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा है। कई ग्राहक जागरूकता के अभाव में बिना बीमा किए वाहन चलाते हैं। लेकिन ऑनलाइन रिन्यूअल में यह कुछ सेकेंड का काम है।

आपको सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगइन करके पॉलिसी चुननी है कि यह मौजूदा पॉलिसी है या किसी अन्य बीमा कंपनी से ट्रांसफर हुई है। पॉलिसी की प्रोसेसिंग में लगने वाले समय और लागत में कमी के लिए कंपनियां सूचना प्रौद्योगिकी का खुलकर इस्तेमाल कर रही हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल एप्लीकेशंस और बिग डाटा स्पेस से कंपनियां ग्राहकों को तेजी से कहीं भी उनके डिवाइस पर सेवाएं दे रही हैं। कुछ बीमा कंपनियां पेट्रोल पंपों से मिलकर पेट्रोल भरवाने के दौरान ही उन्हें नई पॉलिसी खरीदने या उसे रिन्यू कराने की सुविधा दे रही हैं। ग्राहकों को पॉलिसी की प्रिंटेड कॉपी देने के लिए मोबाइल प्रिंटर्स की मदद ली जा रही है।