सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिलों के बाद खुदरा बाजारों में भी घटे चीनी दाम, एक हफ्ते में आई 3.85% की गिरावट! अब आपको कितने में मिलेगी 1 किलो शक्कर?

Published: Thu, 03 Sep 2026 05:38 PM (IST)

मिलों के बाद अब खुदरा बाजारों में भी चीनी के दाम घटे हैं, एक हफ्ते में 3.85% की गिरावट आई ...और पढ़ें

चीनी के खुदरा दामों में भी गिरावट

चीनी के खुदरा दामों में भी गिरावट

HighLights

  1. खुदरा चीनी के दाम एक हफ्ते में 3.85% गिरे।

  2. औसत खुदरा मूल्य अब ₹62.57 प्रति किलोग्राम हुआ।

  3. आने वाले हफ्तों में दाम और घटने की उम्मीद।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| चीनी की कीमतों में उछाल के बाद अब राहत भरी खबर आ रही है। 18 अगस्त के दौरान मिलों में चीनी अबतक के सबसे ऊंचे दाम पर पहुंची थी, जिसका असर खुदरा बाजारों में रक्षाबंधन के आसपास देखने को मिला। देश के कई स्थानीय बाजारों में इसकी कीमत ₹70 प्रति किलो को भी पार कर गई थी। हालांकि मिलों के बाद अब खुदरा कीमतों में भी कमी आने लगी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीनी का खुदरा मूल्य में एक हफ्ते में 3.85 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कितना हुआ चीनी का खुदरा मूल्य

2 सितंबर को ISMA और NFCSF की प्रेस कॉन्वेंस जिसमें जिसमें बताया गया कि पारदर्शी कोटा जारी करने और जमाखोरी के खिलाफ सख्ती के चलते एक्स-मिल कीमतें पहले ही 30% कम हो गई हैं। अब हाल ही में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बाद, चीनी का अखिल भारतीय खुदरा मूल्य एक सप्ताह में 3.85 प्रतिशत घटकर ₹62.57 प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पिछले हफ्ते ₹65.08 प्रति किलोग्राम था। हालांकि, कीमतें अभी भी पिछले महीने के ₹49.33 प्रति किलोग्राम के स्तर से 27 प्रतिशत अधिक हैं।

थोक भाव में भी आई गिरावट

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार, चीनी के खुदरा दामों में एक हफ्ते में 3.85 फीसदी की गिरावट आई है। इसके साथ ही चीनी का औसत थोक मूल्य भी एक सप्ताह पहले के ₹60.39 प्रति किलोग्राम से घटकर 2 सितंबर को ₹57.62 प्रति किलोग्राम हो गया।

ये भी पढ़ें: चीनी-प्याज के बाद महंगा हुआ गेहूं, ₹150 तक बढ़े भाव! खुदरा बाजारों में कैसी रहेगी कीमत और सप्लाई?

उद्योग जगत का अनुमान है कि मिल से प्राप्त और खुदरा कीमतों के बीच सामान्य अंतर लगभग ₹5-8 प्रति किलोग्राम होना चाहिए। आने वाले हफ्तों में रिटेल प्राइज में और कमी आने की संभावना है।

और कम होंगे चीनी के दाम?

2 सितंबर को ISMA और NFCSF की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ISMA के MD दीपक बल्लानी ने कहा कि मिल से प्राप्त कीमतों में गिरावट धीरे-धीरे सप्लाई चेन में भी देखने को मिलेगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया किया कि अगले 7-10 दिनों के भीतर बाजार में काफी सुधार देखने को मिलेगा। इससे आम उपभोक्ता को सीधे राहत मिलने की उम्मीद है।