सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Hike: चांदी ₹5200 महंगी तो सोना कितने रुपये चढ़ा, नई कीमतों पर रात में आया बड़ा अपडेट

    By Jagran BusinessEdited By: Ashish Kushwaha
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में सोने की कीमतें लगातार पांचवें सत्र में ₹2,000 बढ़कर ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि चांदी ₹5,200 बढ़कर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम पर प ...और पढ़ें

    रुपये की गिरावट से दिल्ली में सोना ₹2000 और चांदी ₹5200 महंगी हुई

    रुपये की गिरावट से दिल्ली में सोना ₹2000 और चांदी ₹5200 महंगी हुई

    HighLights

    1. दिल्ली में सोना ₹2,000 बढ़कर ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम।

    2. चांदी ₹5,200 की छलांग लगाकर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम।

    3. रुपये की गिरावट से आयातित सोना-चांदी महंगा हुआ।

    नई दिल्ली| भारतीय रुपये में आई गिरावट के कारण आयात महंगा होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोना 2,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी लौट आई। सभी करों सहित चांदी 5,200 रुपये की छलांग लगाकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी शुक्रवार को 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में आयातित सोना-चांदी महंगा हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ने तेजी को थोड़ा सीमित रखा।

    अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोमवार को रुपया 11 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

    एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘हालिया तेजी के बाद वैश्विक बाजार में सोना लगभग स्थिर रहा, लेकिन घरेलू बाजारों में इसमें बढ़त देखी गई। निवेशक नए आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं।’’

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,335.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी बढ़कर 63.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोना पड़ा फीका तो चांदी ने मारी छलांग, ₹2000 तक चढ़ा सिल्वर; चेक करें आज का लेटेस्ट रेट