सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: सोने में गिरावट, चांदी भी फिसली; आपके शहर में कितना हुआ दाम?

Updated: Tue, 10 Feb 2026 11:02 AM (IST)

10 फरवरी, मंगलवार को चांदी में जोरदार गिरावट देखी जा रही है।  इससे पहले 9 फरवरी को चांदी में तेजी देखी गई थी। वहीं सोने में भी गिरावट है, हालांकि ये च ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 10 फरवरी, मंगलवार को चांदी में जोरदार गिरावट देखी जा रही है।  इससे पहले 9 फरवरी को चांदी में तेजी देखी गई थी। वहीं सोने में भी गिरावट है, हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?

आपके शहर के लेटेस्ट रेट जानें से पहले देशभर में क्या दाम चल रहा है, ये जानते हैं। 

Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?

सुबह 10.45 बजे 1 किलो चांदी में 4280 रुपये की गिरावट है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव 2,58,392 रुपये दर्ज की गई है। चांदी ने अब तक 2,56,743 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,60,527 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

सुबह 11 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 1,57,499 रुपये चल रही है। इसमें 567 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

Gold Silver Price: अलग-अलग शहर में क्या है भाव?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹157,300 ₹257,920
जयपुर ₹1,57,340 ₹257,970
कानपुर ₹1,57,400 ₹258,070
लखनऊ ₹157,400 ₹258,070
भोपाल ₹1,57,530 ₹258,280
इंदौर ₹157,550 ₹258,330
चंडीगढ़ ₹157,360 ₹258,000
रायपुर ₹157,300 ₹257,900

 ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना और रायपुर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 157,300 रुपये है। इसके साथ ही इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 157,550 रुपये में मिल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,57,900 रुपये है। वहीं इंदौर में चांदी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 258,330 रुपये है।