Gold Silver Price Crash: अमेरिका में महंगाई बढ़ते ही सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, ₹8500 तक टूटे दाम; देखें ताजा भाव
Gold Silver Price Crash: अमेरिकी खुदरा महंगाई बढ़ने के आंकड़ों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ...और पढ़ें
-1791990935962_m.webp)
अमेरिकी महंगाई बढ़ने से सोने-चांदी के दाम गिरे।
HighLights
अमेरिकी महंगाई बढ़ने से सोने-चांदी के दाम गिरे।
MCX पर चांदी 8000 रुपये से ज्यादा टूटी।
सोने के भाव में 1.3% की बड़ी गिरावट दर्ज।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: अमेरिकी सरकार ने बुधवार को खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया। डेटा के अनुसार अमेरिका में रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के आंकड़े आते ही कमोडोटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 8000 से ज्यादा टूटी, जबकि सोने में 1.3% की गिरावट देखी गई।
अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, सितंबर में हेडलाइन CPI में 0.6% (महीने-दर-महीने) और कोर CPI में 0.3% (महीने-दर-महीने) की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़ोतरी क्रमशः 0.6% और 0.2% के अनुमानों और अगस्त के 0.4% और 0.3% के आंकड़ों की तुलना में है।
कितनी हो गई सोने और चांदी की कीमत?
MCX पर 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1.3% या 2051 रुपये गिरकर 148450 रुपये (Gold Price on MCX) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। और 4 दिसंबर 2026 का चांदी वायदा 3.77 फीसदी या 8257 रुपये गिरकर 219217 रुपये प्रति किलो (Silver Price on MCX) पर आ गई।
वैश्विक स्तर पर भी सोने में गिरावट देखी गई है। कॉमैक्स पर गोल्ड 1.63% रुपये सस्ता होकर 4,184 डॉलर प्रति औंस पर गया। भारतीय रुपयों में इसे बदलें तो यह करीब 10 ग्राम की कीमत करीब 142154 रुपये (Gold Price on Comex) होगी। कॉमैक्स पर चांदी 5.47% सस्ती होकर 59.415 डॉलर पर प्रति औंस आ गई। इसके भारतीय रुपये में प्रति किलो मे बदलें तो यह लगभग 201,812 रुपये प्रति किलो (Silver Price on Comex) होगी।

क्या बोले एक्सपर्ट
मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में CPI डेटा के उम्मीद से अधिक रहने के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और आगे भी इसमें और गिरावट की उम्मीद है। अभी सोना 146500 और $4094 के लेवल पर और चांदी 211500 और $56.24 के लेवल पर ट्रेड कर रही है।
उन्होंने कहा- "US CPI डेटा के बाद बॉन्ड यील्ड में उछाल आया है और ज्यादा ब्याज दरों की उम्मीद 20% से बढ़कर 30% हो गई है... जो बुलियन और दूसरे एसेट क्लास के लिए नेगेटिव है। आने वाले दिनों में सोने के $3900 से $3800 के लेवल और चांदी के $54 से $50 के लेवल तक जाने की उम्मीद है।"
