Gold Silver Price: फिर लुढ़क गए सोने-चांदी के दाम, खुलते ही 2,000 से नीचे आई कीमतें; चेक करें ताजा रेट्स
Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। ...और पढ़ें
-1785469771657_m.webp)
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट
HighLights
अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैठक के बाद कीमतों में हलचल।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम तेजी से गिरे।
भारत में 24 कैरेट सोना ₹1,44,020 प्रति 10 ग्राम।
नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग का फैसला आने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में काफी तेजी से हलचल देखने को मिली। घरेलू बाजार (Bullion Market) से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक दाम में बदलाव हो रहे हैं। आज इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम काफी तेजी से गिरे हैं। ऐसे में आइए चेक करते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव?
इंटरनेशनल मार्केट के दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) तेजी से गिरे। । सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना 0.67% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4132.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम गिरते दिखे। चांदी 0.67% गिरकर और यह 58.620 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
MCX क्या है प्राइस?
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर सोने के दाम में गिरावट देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 0.39% चढ़कर ₹2.19 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 844 रुपए गिरकर 1,43,996 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 847 रुपए गिरकर 2,19,120 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
खबरें और भी
क्या है सोने-चांदी का रेट?
आज यानी 31 जुलाई को भारत में सोने के दाम में गिरावट देखने की मिली है। 24 कैरेट सोना (Gold Price today) करीब ₹1,44,020 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,32,018 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,08,015 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Rates) बढ़े हैं। यह लगभग ₹2,19,750 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।