सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: फिर लुढ़का सोना-चांदी, 4,000 तक गिर गए दाम; खरीदने का है सही मौका? चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:18 AM (IST)

    Gold Silver Price Today: 28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। Comex और MCX पर कीमतों में कमी आ ...और पढ़ें

    Gold Silver Price

    Gold Silver Price

    HighLights

    1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम गिरे।

    2. घरेलू MCX पर भी सोने-चांदी में भारी गिरावट दर्ज।

    3. सोना ₹926, चांदी ₹2800 तक लुढ़की, खरीदारी का मौका।

    नई दिल्ली: लगातार सोने-चांदी के दाम में (Gold Silver Price) उतार-चढ़ाव जारी है। घरेलू बाजार (Bullion Market) से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक दाम में बदलाव हो रहे हैं। लेकिन आज यानी 28 जुलाई मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोने-चांदी दोनों के दाम गिर गए हैं। ऐसे में आइए चेक करते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव?

    इंटरनेशनल मार्केट के दाम?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में (Gold Silver Price Today) लगातार उछाल के बाद आज 28 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना 0.75% तक गिरकर (Gold Price on Comex) कीमत 4046.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price on Comex) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 2.01% गिरी और यह 57.530 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद भारी गिरावट है।

    MCX क्या है प्राइस?

    वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर भी सोने के दाम गिरते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) 0.64% गिरकर कर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 1.27% चढ़कर ₹2.18 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 926 रुपए गिरकर 1,43,260 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2800 रुपए गिरकर 2,18,373 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

    खबरें और भी

    क्या हैं आपके शहर में दाम?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹142,270 ₹131,331 ₹107,020 2,22,5800
    मुंबई 143,840 ₹132,770 ₹1,08,630 ₹2,22,310
    पटना 142,760 ₹132,578 ₹107,655 ₹223,850
    जयपुर ₹143,410 ₹132,126 ₹108,558 ₹2,20, 060
    कानपुर ₹142,517 ₹131,181 ₹107,110 ₹2,19, 920
    लखनऊ ₹142,470 ₹131,181 ₹108,603 ₹218,150

    यह भी पढ़ें: 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 जरूरी नियम! LPG से लेकर Tatkal टिकट तक, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर?