सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को तगड़ा झटका! रॉकेट की तरह भागे दाम, जानिए आज के ताजा रेट

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:27 AM (IST)

    Gold Silver Price Today: आज 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। ...और पढ़ें

    आज कितना महंगा हुआ सोना?

    आज कितना महंगा हुआ सोना?

    HighLights

    1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के दाम में तेजी।

    2. MCX पर सोना ₹1.56 लाख, चांदी ₹2.37 लाख पर।

    3. दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में बढ़े सोने चांदी के भाव।

    नई दिल्ली: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज 12 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई। लगातार दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में आज यानी 11 अगस्त बुलियन मार्केट तक के रेट पर एक नजर डालते हैं।

    इंटरनेशनल मार्केट के ताजा रेट

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखी गई है। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 0.59% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4467.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.17 % चढ़कर 65.695 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर क्या हैं ताजा प्राइस?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से उछलते देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.37 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 875 रुपए तक चढ़ गया और 1,56,589 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2190 रुपए चढ़ी 2,37,849 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

    खबरें और भी

    आपके शहर में है क्या भाव?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹154,360 ₹141,497 ₹115,770 237,850
    मुंबई 156,360 ₹140,413 ₹113,120 ₹237,310
    पटना 155,290 ₹141, 349 ₹115,468 ₹236,190
    जयपुर ₹154,340 ₹141,395 ₹115,505 ₹237,310
    कानपुर ₹156,517 ₹141,181 ₹114,110 ₹237,920