सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों ने भरी रफ्तार, ₹4000 तक चढ़ गए दाम; क्या है आज का रेट?

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:17 AM (IST)

    Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद 11 अगस्त को जोरदार उछाल देखा गया। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में दोनों धातु ...और पढ़ें

    Gold Silver Price

    Gold Silver Price

    HighLights

    1. सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज हुआ।

    2. MCX पर सोना ₹1.55 लाख, चांदी ₹2.39 लाख पर।

    3. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दाम बढ़े।

    नई दिल्ली: सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल यानी सोमवार 10 अगस्त को बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में उछाल आई थी वहीं सोना गिरा थी। लेकिन शाम होते दोनों की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। ऐसे में आज यानी 11 अगस्त मंगलवार को इंटरनेशनेल मार्केट से लेकर बुलियन मार्केट तक के रेट पर एक नजर डालते हैं।

    इंटरनेशनल मार्केट के ताजा रेट

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखी गई है। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 1.22% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4473.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.02 % चढ़कर 65.940 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर क्या हैं ताजा प्राइस?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से उछलते देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.39 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 1997 रुपए तक चढ़ गया और 1,55,096 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2708 रुपए चढ़ी 2,39,575 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

    खबरें और भी

    क्या हैं आज भाव?

    आज यानी 11 अगस्त को भारत में सोने के दाम में उछाल आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,55,210 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,42,276 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,16,408 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,340 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    यह भी पढ़ें: 10 साल की सुस्ती के बाद बायोगैस भरेगी रफ्तार! एथेनॉल की तरह अब कचरे से देश की इकोनॉमी दौड़ाने का मेगा-प्लान