सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: आसमान से मुंह के बल गिरा सोना, चांदी की चमक भी हुई कम; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 10:37 AM (IST)

    आज 30 अक्टूबर को सोने के दाम (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी की चमक भी कम (Silver Price Today) हुई है। हालांकि बीते दिन ...और पढ़ें

    सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी फिसली

    सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी फिसली

    नई दिल्ली। 29 अक्टूबर यानी कल सोने (Gold Price Today) में हल्की गिरावट थी। हालांकि आज सोने में बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही चांदी की चमक (Silver Price Today) भी कम होती हुई दिख रही है। हालांकि कल चांदी में तेजी देखी जा रही थी। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट है। वहीं चांदी में 200 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट देखी गई है। 

    आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

    Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

    सुबह 10.29 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 120,295 रुपये चल रहा है। सोने में 371 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 118,665 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,666 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 10.31 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 145,585 रुपये चल रहा है। चांदी में 496 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 144,402 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 1,46,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    आपके शहर में कितना है दाम?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹120,000 ₹145,330
    जयपुर ₹120,050 ₹145,390
    कानपुर ₹120,100 ₹145,450
    लखनऊ ₹120,100 ₹145,450
    भोपाल ₹120,190 ₹145,570
    इंदौर ₹120,190 ₹145,570
    चंडीगढ़ ₹119,960 ₹145,190
    रायपुर ₹119,910 ₹145,130

    खबरें और भी