Russia-Ukraine War खत्म होने की उम्मीद से गिरे सोने के दाम, इतना पहुंचा 24 कैरेट सोना, देखें कीमत
Russia-Ukraine impact on gold रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब थम रहा है। इस बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच समझौता ...और पढ़ें

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब धीरे-धीरे थम रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों का समझौता कराने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने की उम्मीद से आज विश्व अर्थव्यवस्था में स्थिरता भी नजर आ रही है। इसका असर ये हुआ कि आज सोने के दाम (Russia-Ukraine Impact on Gold) में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की चमक भी कम हुई है।
आज क्या है Gold Price?
सुबह 10 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 98,990 रुपये चल रहा है। इसमें आज 30 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सोने ने अब तक 98,915 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 99,400 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर इसने हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कल ये 99,020 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 99.620 चल रहा है इसमें भी 30 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने का दाम 91,320 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 74,720 रुपये चल रहा है।
Silver Price क्या है?
सुबह 10 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 1,12,923 रुपये चल रहा है। चांदी में अब तक 479 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ने अब तक 112863 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 113402 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
खबरें और भी
सराफा बाजार में 1 किलो चांदी का भाव 113760 रुपये चल रहा है। इसमें अब तक 350 प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।
आपके शहर में क्या है कीमत?