सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: जयपुर, लखनऊ, इंदौर से लेकर आपके शहर तक क्या है सोने के दाम, कितनी घटी कीमत?

Updated: Mon, 08 Sep 2025 10:47 AM (IST)

आज 8 सितंबर को सोने के दाम (Gold Price Today) में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में भी भारी गिरावट (Silver Price Today) देखी गई है। आइए जानते ...और पढ़ें

सोने के दाम में भारी गिरावट, जानिए आज का भाव
सोने के दाम में भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

 नई दिल्ली। 8 सितंबर यानी आज सोमवार के दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम लगातार उछाल जारी था। लेकिन आज फिर सोने का भाव कम हुआ है। सुबह 10 बजे के करीब 10 ग्राम सोने का भाव 563 रुपये गिरा है।

वहीं 1 किलो चांदी में 1019 रुपये की गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं कि सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

Gold Price Today: सोने का भाव कितना पहुंचा है?

सुबह 10 बजे एमसीएक्स में सोने का दाम 107174 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने में 554 की गिरावट देखी गई है। सोने ने अब तक 107,456 प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 107,695 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Today: कितनी पहुंची चांदी की कीमत?

सुबह 10 बजे एमसीएक्स में चांदी की कीमत 123,773 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। चांदी में 1110 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। चांदी ने 123,572 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 126400 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आपके शहर में क्या है दाम?

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹107,280 ₹123140
जयपुर ₹107,360 ₹123,330
कानपुुर ₹107,410 ₹123,380
लखनऊ ₹107,410 ₹123,380
भोपाल ₹107,490 ₹123,470
इंदौर ₹107,490 ₹123,470
चंडीगढ़ ₹107,380 ₹123,340
रायपुर ₹107,360 ₹123,400

पटना में सोने और चांदी सबसे सस्ता मिल रहा है। पटना में 10 ग्राम सोने का भाव आज 107,280 रुपये चल रहा है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 123140 रुपये चल रहा है।  भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 107,490 रुपये दर्ज की गई है। वहीं भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 123,470 रुपये दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें- Gold Price Hike: '1,55,000 के पार पहुंच सकता है सोना', Goldman Sachs का बड़ा दावा; गिनाई ये वजहें