सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोना 1.59 लाख पार, चांदी 2.64 लाख पर अटकी; वैश्विक तनाव से फिर गरम हुआ बाजार, निवेश का है मौका?

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 08:14 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹850 उछलकर ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी ₹2.64 लाख प्रति किलो पर स्थिर रही। सोने- ...और पढ़ें

    Gold Silver Price: सोना 1.59 लाख पार, चांदी 2.64 लाख पर अटकी; वैश्विक तनाव से फिर गरम हुआ बाजार, निवेश का है मौका?

    Gold Silver Price: सोना 1.59 लाख पार, चांदी 2.64 लाख पर अटकी; वैश्विक तनाव से फिर गरम हुआ बाजार, निवेश का है मौका?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 850 रुपए उछलकर 1,59,500 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी 2.64 लाख रुपए प्रति किलो पर स्थिर रही।

    99.9% शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,58,650 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ था। शुक्रवार को इसमें सीधा 850 रुपए (gold price hike) का उछाल दर्ज हुआ।

    हालांकि चांदी की कीमतों में घरेलू बाजार में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 2,64,000 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर टिकी रही।

    वैश्विक बाजार में क्या है सोने-चांदी का हाल?

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख दिखा। हाजिर सोना 62 डॉलर यानी 1.25 % चढ़कर 5,060 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2.55% की तेजी के साथ 80.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

    कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध विभाग की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चेनवाला के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव की आशंका से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। सोना 5,020 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चला गया, जबकि चांदी 81 डॉलर के करीब पहुंची।

    यह भी पढ़ें- ईरान पर US ने दागी मिसाइल तो गोल्ड प्राइस में होगा ब्लास्ट, कितनी बढ़ेंगी सोने-चांदी की कीमतें? जानिए

    वहीं लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग का कहना है कि महीने की शुरुआत में आई तेज गिरावट के बाद अब खरीदार निचले स्तर पर लिवाली कर रहे हैं। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें भी बाजार की दिशा तय कर रही हैं।

    निवेशक अब पीसीई महंगाई, चौथी तिमाही जीडीपी और फ्लैश पीएमआई जैसे अहम आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो आगे की चाल तय करेंगे।

    खबरें और भी