Gold Target Price 2026: गोल्ड में आने वाला है जोरदार उछाल, 4 महीनों में होगा ₹2 लाख पार? इन 3 वजहों से बढ़ेंगे दाम
Gold Price Hike: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने गोल्ड को लेकर बड़ा अनुमान दे दिया है। फर्म का दावा है कि अगले चार महीनो में सोना 6200 डॉलर को पार कर ...और पढ़ें
-1771763539562_m.webp)
सोने की कीमत 2026 में ₹2 लाख पार, ये तीन कारण बनेंगे बड़े उछाल की वजह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अगर आप ज्वैलरी खरीदने या फिर गोल्ड में निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, सोना एक बार फिर ऐतिहासिक (Gold Price Prediction) छलांग लगा सकता है।
वैश्विक तनाव, रिकॉर्ड केंद्रीय बैंक खरीद और ब्याज दरों में संभावित कटौती ये तीन बड़े फैक्टर 2026 में सोने को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
इसे लेकर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने इस साल का टारगेट प्राइस (Gold Target Price 2026) भी बता दिया है। यूबीएस के मुताबिक, सोना 6200 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में 1,98,484 रुपए प्रति 10 ग्राम) का आंकड़ा पार कर सकता है।
2025 में रिकॉर्ड खरीद, अब तेज मांग
UBS के मुताबिक, 2025 में केंद्रीय बैंकों ने 863 मीट्रिक टन सोना खरीदा। 2026 में यह आंकड़ा 950 टन तक पहुंच सकता है। गोल्ड ETF में भी 825 टन तक का जबरदस्त निवेश आने का अनुमान है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के आंकड़े बताते हैं कि 2025 में कुल वैश्विक मांग पहली बार 5000 मीट्रिक टन के पार चली गई। एशिया में बढ़ती आय और ज्वैलरी की मांग लंबे समय में सोने को सहारा दे सकती है।
वहीं सप्लाई लगभग स्थिर है। वुड मैकेंजी का अनुमान है कि 2028 तक 80 खदानें अपनी मौजूदा उत्पादन योजना पूरी कर लेंगी।
जियोपॉलिटिकल तनाव से बढ़ेगा सहारा
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव (US Iran Tension) बढ़ने से तेल की कीमतें जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं। ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर गया, फिलहाल करीब 71.5 डॉलर पर है, जो सप्ताह की शुरुआत से लगभग 4% ऊपर है।
खबरें और भी
अमेरिकी सेना की मिडिल ईस्ट में तैनाती बढ़ी है और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को परमाणु समझौते पर 10-15 दिन की चेतावनी दी है।
ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित ठिकाने की तलाश करते हैं और सोना पारंपरिक हेज के तौर पर पसंद किया जाता है। फिलहाल गोल्ड करीब 5,035 डॉलर प्रति औंस के आसपास है, हालिया तनाव के बीच करीब 0.8% चढ़ा है।
यह भी पढ़ें- Pure Silver vs Sterling Silver: स्टर्लिंग सिल्वर क्या है, यह रेगुलर चांदी से कितनी अलग? आपके लिए कौन सबसे सही
फेड की ढील से भी मिल सकता है बूस्ट
यूबीएस का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती का चक्र जारी रहेगा। सितंबर तक 25-25 बेसिस पॉइंट की दो कटौती की उम्मीद है। कमजोर डॉलर और घटती रियल यील्ड आमतौर पर सोने के लिए सकारात्मक मानी जाती हैं।
2026 में कहां तक जा सकते हैं भाव?
यूबीएस का अनुमान है कि मिड-2026 तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस (Gold Price Target 2026) छू सकता है, हालांकि साल के अंत तक कुछ कंसोलिडेशन के बाद कीमत 5,900 डॉलर पर आ सकती है।
यानी यह साफ है कि मजबूत मांग, सीमित सप्लाई, फेड की संभावित कटौती और बढ़ते जियोपॉलिटिकल जोखिम ये सभी फैक्टर गोल्ड को 2026 में बड़े उछाल की ओर धकेल सकते हैं।