सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े

    Updated: Mon, 15 Dec 2025 07:47 PM (IST)

    Gold Price Today: गोल्ड ने निवेशकों को चौंका दिया है। MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1.19% की तेजी के साथ 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग् ...और पढ़ें

    Gold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े

    Gold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े

    HighLights

    1. MCX पर सोने का भाव 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग्राम

    2. IBJA पर 24 कैरेट सोना 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम

    3. एक महीने में सोने में 10,325 रुपए की तेजी

    Gold Price All Time High: सोने ने एक बार फिर निवेशकों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1.19% की तेजी के साथ 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का ऑल टाइम हाई है। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोने में 1,588 रुपए की जोरदार बढ़त दर्ज की गई।

    खबर लिखे जाने तक सोना 1,35,210 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दिन का लो लेवल 1,34,204 रुपए रहा। शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को MCX पर गोल्ड करीब 1,33,622 रुपए के आसपास बंद हुआ था, यानी एक ही सत्र में कीमतों ने लंबी छलांग लगा दी।

    IBJA पर महीने में कितना महंगा हुआ सोना?

    वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,680 रुपए का उछाल आया और रेट 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार, 12 दिसंबर को यही सोना 1,30,569 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अगर एक महीने का आंकड़ा देखें तो तेजी और भी चौंकाने वाली है। 17 नवंबर को सोना 1,22,924 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,33,249 रुपए हो गया है। यानी सिर्फ एक महीने में ही सोना 10,325 रुपए महंगा हो गया।

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोने में ₹4000 की तूफानी तेजी, चांदी फिर ₹2 लाख के करीब; निवेश का है मौका? एक्सपर्ट से समझें

    20 साल में ₹10 हजार बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन?

    बीते 20 सालों के डेटा पर नजर डालें तो कई बार सोने को 10 हजार बढ़ने में सालों लग गए, लेकिन इस बार यह उछाल बेहद कम समय में आया है। यही वजह है कि सोने की चाल निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गई है।

    खबरें और भी

    रुपए/10 ग्राम तारीख कितने दिन लगे
    10,000 5 मई 2006 ----
    20,000 14 अक्टूबर 2010 1623 दिन
    30,000 1 जून 2012 596 दिन
    40,000 3 जनवरी 2020 2772 दिन
    50,000 22 जुलाई 2020 201 दिन
    60,000 20 मार्च 2023 971 दिन
    70,000 5 अप्रैल 2024 382 दिन
    80,000 24 जनवरी 2025 294 दिन
    90,000 31 मार्च 2025 66 दिन
    1,00,000 13 जून 2025 74 दिन
    1,10,000 15 सितंबर 2025 94 दिन
    1,20,000 6 अक्टूबर 2025 21 दिन
    1,30,000 16 अक्टूबर 2025 10 दिन
    1,35,000 12 दिसंबर 2025 57 दिन

    सोर्स- MCX

    आखिर तेजी से क्यों भाग रहे सोने के दाम?

    एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी बताते हैं कि, "अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड के दाम 4,350 डॉलर के करीब पहुंचने से सोने की कीमतें और तेज हो गईं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। एमसीएक्स पर सोना करीब 1,700 रुपए की जोरदार बढ़त के साथ नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया और भाव लगभग 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चले गए।

    सोने में यह तेजी सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन की बढ़ी मांग और अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों को लेकर उम्मीदों की वजह से देखने को मिली। इस हफ्ते अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल और कोर पीसीई प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आने हैं, जिस पर बाजार की खास नजर बनी हुई है। इन आंकड़ों के चलते आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

    फिलहाल सोने की कीमतें ऊपरी दायरे में कारोबार करती दिख रही हैं और आने वाले समय में एमसीएक्स पर सोना 1,33,000 से 1,36,500 रुपए के दायरे में रह सकता है।"