सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: लो भाई! फिर बढ़ गए सोने के भाव, देखें पटना से लेकर जयपुर तक कितनी पहुंची कीमत?

Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:28 AM (IST)

कल जीएसटी कटौती से सोने के दाम (Gold Rate Today) में कुछ राहत मिली थी। लेकिन आज फिर सोने के दाम में उछाल जारी है। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 106 ...और पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जानिए आज भारत में क्या हैं दाम?
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जानिए आज भारत में क्या हैं दाम?

 नई दिल्ली। सोने और चांदी ने फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। एमसीएक्स में दोनों ही ग्रीन सिग्नल दे रहे हैं। कल जीएसटी रेट कट से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन फिर आज सोने और चांदी में तेजी आ गई। 10 ग्राम सोने की कीमत में 480 रुपये की बढ़ोतरी है। चांदी की चमक तेज हो रही है।

सबसे पहले जानते हैं कि आज देशभर के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की क्या कीमत है?

आपके शहर में कीमत?

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹107,000 ₹124,190
जयपुर ₹107,080 ₹124,230
कानपुुर ₹107,130 ₹124,280
लखनऊ ₹107,130 ₹124,280
भोपाल ₹107,210 ₹124,380
इंदौर ₹107,210 ₹124,380
चंडीगढ़ ₹107,100 ₹124,250
रायपुर ₹107,080 ₹124,230

पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 107,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 107,210 रुपये चल रहा है। पटना में चांदी की कीमत भी सबसे कम है। चांदी की कीमत यहां 124,190 रुपये प्रति किलो चल रही है। 

अब जानते हैं कि देशभर सोने और चांदी की क्या कीमत है?

Gold Price Today: क्या है सोने का भाव?

आज 5 सितंबर को एमसीएक्स में सुबह 10.16 बजे  24 कैरेट सोने की कीमत 106,928 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 511 रुपये की तेजी देखी गई है। सोने ने अब तक 106639 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 106,928 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले सोना 106,417 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।

क्या है चांदी की कीमत?

सुबह 10.18 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 123300 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 656 रुपये की बढ़ोतरी आई है। चांदी ने अब तक 123300 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 123430 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। कल चांदी 122644 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ था।

यह भी पढ़ें- Silver Investment: चांदी ने चमकाई निवेशकों की किस्मत, 10 साल में इतना दिया रिटर्न; आंकड़ों ने क्या-क्या बताया?