Copper Price Today: दो महीने के हाई लेवल पर कॉपर, क्यों आई तेजी और खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दिए टारगेट
Copper Price Prediction: कॉपर की कीमतें दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जिसके पीछे वैश्विक आपूर्ति में कमी और चीन की औद्योगिक मांग मुख्य कारण ...और पढ़ें
-1786372278392_m.webp)
कॉपर में निवेश का सुनहरा मौका, दो महीने के हाई लेवल पर पहुंचा; एक्सपर्ट ने क्या दिए टारगेट?
HighLights
कॉपर दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
वैश्विक आपूर्ति में कमी, चीन की मांग से तेजी।
विशेषज्ञ ने ₹1340 स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह दी।
नई दिल्ली| गोल्ड-सिल्वर में उछाल के बीच कॉपर दो महीने के हाई लेवल (copper price hike) पर पहुंच गया। सोमवार, 10 अगस्त को एमसीएक्स पर कॉपर की कीमत 1380 रुपए प्रति किलोग्राम पार (copper price today) चली गई हैं। खबर लिखे जाने तक कॉपर 1373 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इसका लो लेवल 1365.75 रुपए रहा। खास बात यह है कि आज से दो महीने पहले यानी 5 जून को कॉपर 1392 रुपए पर था। जिसके बाद से इसकी कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी और कीम गिरकर 1252 रुपए तक पहुंच गई थी।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में कॉपर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। अब सवाल यह है कि क्या यह कॉपर में निवेश का सही समय है और कॉपर का अगला टारगेट क्या हो सकता है? जागरण बिजनेस से खास बातचीत के दौरान ऐसे ही सवालों के जवाब दिए सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और इंटेलिसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन ने। तो चलिए समझते हैं फायदे वाली बात।
सवालः कॉपर में तेजी क्यों आ रही, इसकी बड़ी वजहें क्या हैं?
अमित सुरेश जैन: कॉपर अभी दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर ट्रेड कर रहा है और इस मजबूती के पीछे कई अहम वजहें हैं।
- ग्लोबल सप्लाई में कमी दिख रही है, जबकि चीन में इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत बनी हुई है।
- AI, डेटा सेंटर, पावर ग्रिड, इलेक्ट्रिफिकेशन, EV, रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड के विस्तार से भी कॉपर की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
- US टैरिफ एक और बड़ी वजह है, जो कॉपर की कीमतों को सपोर्ट कर रही है और उन्हें निचले स्तर पर टिकने नहीं दे रही है, जिससे समय-समय पर कीमतें उछलती रहती हैं।
- ग्लोबल इन्वेंट्री भी कम हुई है, जबकि सप्लाई अभी भी काफी कम है।
- भारतीय रुपया एक और अहम वजह है। खासकर- MCX के लिए, जिसने कॉपर की कीमतों को मजबूत बनाए रखा है।
सवालः कॉपर का अगला टारगेट क्या है, प्राइस कहां तक जा सकते हैं?
अमित सुरेश जैन: मेरा मानना है कि यहां से मार्केट में थोड़ी सुस्ती आ सकती है। अभी, अगस्त MCX कॉपर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट ₹1,370 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। जब तक कॉपर ₹1,340 के ऊपर बना रहता है, यह ₹1,410 की ओर (copper price prediction) बढ़ सकता है। हालांकि, अगर यह ₹1,340 के नीचे जाता है, तो ट्रेंड फिर से कमजोर हो सकता है और कीमतें ₹1,300 की ओर गिर सकती हैं।
इसलिए, मौजूदा स्तरों पर रिस्क-रिवॉर्ड बहुत अच्छा नहीं लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹9400 और चांदी ₹17000 तक महंगी; एक्सपर्ट् बोले- अब आ सकती है गिरावट!
सवाल: क्या यह कॉपर खरीदारी का सही समय है, निवेश से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
अमित सुरेश जैन: अगर ₹1,350–₹1,352 के आसपास मौका मिलता है, तो ₹1,340 के नीचे स्ट्रिक्ट स्टॉप-लॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन लेने पर विचार किया जा सकता है, जिसमें ₹1,380 और ₹1,400 का टारगेट रखा जा सकता है।
खबरें और भी
मौजूदा मार्केट स्तरों पर, मुझे नहीं लगता कि आक्रामक तरीके से खरीदारी करना सही है क्योंकि रिस्क-रिवॉर्ड इसके पक्ष में नहीं है।
फिलहाल, मुझे अधिकतम बढ़त ₹1,410 के आसपास दिख रही है, बशर्ते ₹1,340 का स्तर बना रहे। अगर ₹1,340 टूटता है, तो लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकल जाना चाहिए और अगला फैसला लेने से पहले और गिरावट का इंतजार करना चाहिए।
अमित सुरेश जैन के मुताबिक, फिलहाल मैं अभी कॉपर की आक्रामक खरीदारी की सलाह नहीं दूंगा।