सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चालबाज चीन ने फिर की बदमाशी, भारतीय चावल निर्यातकों का लाइसेंस किया सस्पेंड! कार्रवाई पर क्या है भारत का जवाब? 

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 01:19 PM (IST)

    भारत और चीन के बीच चावल व्यापार रुक गया है, क्योंकि चीन ने कथित तौर पर भारतीय चावल में GMO पाए जाने का आरोप लगाकर 7 भारतीय निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन र ...और पढ़ें

    चावल एक्सपोर्ट पर फिर चीन की बदमाशी (AI Image)

    चावल एक्सपोर्ट पर फिर चीन की बदमाशी (AI Image)

    HighLights

    1. चीन ने 7 भारतीय चावल निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया।

    2. भारतीय चावल में जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म (GMO) पाए जाने का आरोप।

    3. भारत ने चीन के इस कदम को व्यापारिक हितों से प्रेरित बताया।

    नई दिल्ली| चीन और भारत के बीच व्यापारिक बाधाएं लगातार बढ़ रही हैं। चीन समय-समय पर अपनी हरकतों से भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता आया है। अब एक बार फिर चावल को लेकर चीन की बदमाशी सामने आई है। चीन ने भारतीय चावल निर्यातकों के रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड कर दिया है, जिसके बाद अब चीन में भारतीय चावल के व्यापार पर प्रतिबंध लग गया है

    चीन ने कथित तौर पर भारतीय चावल में जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म (GMO) पाए जाने की बात कहते हुए अब तक 7 भारतीय चावल एक्सपोर्टर्स का रजिस्ट्रेशन रद कर दिया है। इसमें से 3 निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन साल की शुरुआत में ही रद किया था। जिसके बाद चावल निर्यातक अब चीन को चावल नहीं बेच सकेंगे। हालांकि चीन की ओर से की गई ये कार्रवाई का कोई पहला मामला नहीं है, चीन लगातार भारत के चावलों की खेपों को रिजेक्ट करता आया है, जबकि APEDA की ओर से चीन को भेजे जाने वाले चावल को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं।

    किसने की कार्रवाई?

    चीन ने भारत से चावल इंपोर्ट को प्रभावी रूप से रोकते हुए सात भारतीय चावल निर्यातकों के पंजीकरण (registration) रद कर दिए हैं। यह कार्रवाई चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (GACC) द्वारा की गई है। इनमें से तीन निर्यातकों के लाइसेंस पहले ही इसी साल निलंबित किए जा चुके थे। प्रभावित कंपनियां छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में स्थित हैं। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर भारत की ओर से चीन के फैसले पर सवाल उठाए गए हैं।

    भारत ने जताई आपत्ति

    मीडिया के सरकारी सूत्रों के अनुसार, चीन की इस कार्रवाई के पीछे तकनीकी कारणों से अधिक व्यापारिक हित हो सकते हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने करने की शर्त पर मीडिया को बताया कि चीन की इस साल की अपनी जरूरत के चावल का स्टॉक पहले मजबूत कर चुका है, इसलिए उसने भारतीय निर्यातकों के खिलाफ यह कदम उठाया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: भारत के चावल पर नहीं चलेगी चीन की GMO वाली मनमानी! APEDA ने एक्सपोर्टर्स के लिए बना दिए सख्त नियम

    मई 2026 के अंत तक चीन कम से कम 70 भारतीय गैर-बासमती चावल की खेपों को GMO का हवाला देकर खारिज कर चुका था। भारत सरकार ने भी आधिकारिक रूप से बीजिंग को सूचित किया है कि देश में कोई GMO खाद्य फसल उगाई नहीं जाती, इसके बावजूद खेपों को रिजेक्ट और लाइसेंस रद करने की कार्रवाई जारी है।

    APEDA ने बनाई थी गाइडलाइन

    चीन लगातार भारतीय चावलों पर GMO का हवाला देते हुए चावल की खेपों को रिजेक्ट करता आया है, जिससे चावल निर्यातकों ने APEDA से हस्तक्षेप की मांग उठाई थी। जून में ही APEDA ने चावल के निर्यात को लिए नए नियम बनाए थे जिसमें चीन को चावल निर्यात करने से पहले निर्यात से पहले APEDA द्वारा मान्यता प्राप्त लैब्स में चावल की GMO (Genetically Modified Organism) जांच कराना जरूरी हो गया था। इसके साथ ही केवल वही निर्यातक, राइस मिलें या प्रोसेसिंग यूनिट्स चावल भेज सकते हैं जो चीन के कस्टम विभाग GACC (General Administration of Customs of China) में रजिस्टर्ड हों।