सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग को 'बूस्टर डोज', 3 केमिकल पार्क, मेगा टेक्सटाइल पार्क; 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स रिवाइव

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 11:55 AM (IST)

    Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं कीं। इसमें तीन केमिकल पार्क, दो हाई-टेक ...और पढ़ें

    Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग को मिला 'बूस्टर डोज', 3 केमिकल पार्क, हाई-टेक टूल रूम, मेगा टेक्सटाइल पार्क;

    Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग को मिला 'बूस्टर डोज', 3 केमिकल पार्क, हाई-टेक टूल रूम, मेगा टेक्सटाइल पार्क;

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    FM nirmala sitharaman budget speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट देने के कई ऐलान किए हैं। घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात कम करने के लिए तीन डेडिकेटेड केमिकल पार्क लगाए जाएंगे, जो प्लग-एंड-प्ले मॉडल पर आधारित होंगे। कैपिटल गुड्स सेक्टर को मजबूत करने के लिए दो जगहों पर हाई-टेक टूल रूम बनाए जाएंगे, साथ ही कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट्स की क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी सुधारने की नई योजना लाई जाएगी।

    कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को ग्लोबल लेवल पर कॉम्पिटिटिव बनाने के लिए अलग से योजना का प्रस्ताव है। टेक्सटाइल सेक्टर में वैल्यू एडिशन पर फोकस करते हुए मेगा टेक्सटाइल पार्क्स चैलेंज मोड में स्थापित किए जाएंगे, खासकर टेक्निकल टेक्सटाइल्स में। इसके अलावा एक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल प्रोग्राम पांच सब-पार्ट्स के साथ आएगा, जिसमें नेचुरल फाइबर स्कीम, टेक्सटाइल विस्तार और रोजगार योजना, राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम शामिल हैं।

    पढ़ें लाइव- Budget 2026 LIVE: 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 3 आयुर्वेद AIIMS, बजट 2026 में आम आदमी से किसान को क्या-क्या मिला?

    200 पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को रिवाइव करने की योजना

    MSMEs को सपोर्ट देने के लिए आत्मनिर्भर भारत फंड में FY27 के लिए 4,000 करोड़ रुपए एक्स्ट्रा जोड़े जाएंगे। 10,000 करोड़ रुपए का फंड बनाया जाएगा ताकि चैंपियन SMEs तैयार हो सकें।

    200 पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को रिवाइव करने की योजना है, जिससे कॉस्ट कम्पिटिटिवनेस बढ़ेगी। केंद्रीय पब्लिक सेक्टर के उद्यमों को MSMEs से सभी खरीद के लिए TReDS प्लेटफॉर्म अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है, ताकि पेमेंट्स आसान हों।ये कदम आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेंगे, जॉब्स बढ़ाएंगे और मेक इन इंडिया को नई ऊर्जा देंगे।

    खबरें और भी