यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bank Holiday : आज बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस वजह से रहेगी छुट्टी
भारत के बारे में मशहूर है कि यह त्योहारों का देश है। शायद ही ऐसा कोई महीना रहता होगा जब ...और पढ़ें

HighLights
- बैंक दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।
- खास त्योहार और दिवस पर भी अवकाश रहता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) की लिस्ट के हिसाब से बुधवार यानी 16 अक्टूबर, 2024 को बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक शामिल हैं। इसकी वजह है, 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का त्योहार। इस दिन कोलकाता और त्रिपुरा में सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों के बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा।
कोलकाता में होगा बुधवार को लक्ष्मी पूजन
पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजन का त्योहार काफी अहमियत रखता है। इसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार दुर्गा पूजा के कुछ दिनों बाद आता है। इसे धन समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लोग अपने घर और दुकान सजाते हैं।
खासकर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि मांगते हैं। इस मौके पर कोलकाता में लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन होता है। अगरतला में भी त्योहार काफी भव्यता के साथ मनाया जाता है। यही वजह है कि कोलकाता में 16 अक्टूबर 2024 को बैंकों में अवकाश रहेगा।

अक्टूबर 2024 में प्रमुख बैंकिंग अवकाश
- 16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजन (बुधवार) कोलकाता, अगरतला
- 17 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू - कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मनाई जाती है।
- 26 अक्टूबर, 2024 (शनिवार): परिग्रहण दिवस - जम्मू और कश्मीर में मनाया जाता है।
- 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार): दिवाली (दीपावली) - देश भर में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार।
साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक दूसरे और चौथे शनिवार (12 और 26 अक्टूबर) के साथ-साथ महीने के हर रविवार को बंद रहेंगे।
राज्यों के हिसाब से बैंकों में छुट्टी
अक्टूबर त्योहारों के हिसाब से काफी अहम होता है। इस महीने अलग-अलग राज्यों में कुछ खास त्योहार मनाए जाएंगे, जिनके चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। मिसाल के लिए, असम 17 अक्टूबर को कटि बिहू मनाएगा, जबकि जम्मू और कश्मीर 26 अक्टूबर को परिग्रहण दिवस मनाएगा। कई राज्य अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में अलग-अलग तिथियों पर दुर्गा पूजा और दशहरा मना चुके हैं।
छुट्टी के दिन कैसे होता है लेनदेन
बैंकिंग रेगुलेटर RBI छुट्टियों के शेड्यूल की देखरेख करता है। आरबीआई के लिस्ट वाली छुट्टियों के दिन आप बैंक किसी फिजिकल ब्रांच में जाकर पैसे निकालने या जमा करने से जैेस काम नहीं कर सकते। यह चीज सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंकों पर लागू होते हैं।
हालांकि, ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। इनकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के लेनदेन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Hyundai Motor India IPO: खुल गया देश का सबसे बड़ा आईपीओ, क्या आपको लगाने चाहिए पैसे?

