सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां, लिस्ट में इस देश का दबदबा; पहले नंबर पर कौन?

Published: Sun, 19 Jul 2026 10:49 AM (IST)

दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी वेलटावर है, जिसकी मार्केट कैपिटल 16.53 लाख करोड़ रुपये है और यह बुजुर्गों ...और पढ़ें

दुनिया की 10 सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां (AI फोटो)

दुनिया की 10 सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां (AI फोटो)

HighLights

  1. वेलटावर दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी

  2. 16.53 लाख करोड़ रुपये है इसकी मार्केट कैपिटल

  3. भारत की डीएलएफ 33वें स्थान पर

नई दिल्ली। दुनिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियां वैश्विक अर्थव्यवस्था और अपने-अपने देशों की रीढ़ मानी जाती हैं। ये कंपनियां सिर्फ घर और ऑफिस नहीं बनातीं, बल्कि पूरे शहरों की शक्ल बदल देती हैं। हाउसिंग प्रोजेक्ट्स से लेकर कमर्शियल टावर्स, रिटेल स्पेस, हॉस्पिटैलिटी और इंडस्ट्रियल पार्क तक, इनका काम हर जगह दिखता है।
इनोवेशन, सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन और बड़े पैमाने पर निवेश की वजह से ये कंपनियां शहरीकरण को रफ्तार देती हैं और लाखों लोगों को रोजगार भी देती हैं। आज के समय में ये सिर्फ बिल्डिंग बनाने वाली संस्थाएं नहीं रहीं, बल्कि वे लाइफस्टाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य के शहरों को आकार देने वाली प्रमुख ताकत बन गई हैं। आइए जानते हैं कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां कौन सी हैं।

ये है सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी

Welltower एक अमेरिकी कंपनी है। ये मार्केट कैपिटल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 16.53 लाख करोड़ रुपये है। ये 'सिल्वर इकॉनमी' (बुजुर्गों की अर्थव्यवस्था) पर फोकस करती है और अमेरिका, यूके और कनाडा में बुज़ुर्गों के लिए किराए के घरों पर ध्यान केंद्रित करती है।
इसके पास 2,500 से ज़्यादा सीनियर और वेलनेस हाउसिंग कम्युनिटीज़, हाउसिंग हैं, जो उम्रदराज़ किराएदारों और बुज़ुर्गों के लिए स्पेशल हैं।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की लिस्ट

 क्रम संख्या कंपनी का नाम मार्केट कैपिटल (लाख करोड़ रुपये)  देश 
1. वेलटावर 16.532 यूएसए
2. प्रोलोगिस
पीएलडी
13.759 यूएसए
3. इक्विनिक्स
9.685 यूएसए
4. साइमन प्रॉपर्टी 8.366 यूएसए
5. अमेरिकी टावर 7.628 यूएसए
6. डिजिटल रियल्टी 6.299 यूएसए
7. रियल्टी इनकम 5.899 यूएसए
8. पब्लिक स्टोरेज 5.376 यूएसए
9. वेंटास 4.498 यूएसए
10. सन हंग काई प्रॉपर्टीज 4.338 हांगकांग

भारत की किस कंपनी का है नंबर?

भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.653 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की लिस्ट में इसका नंबर 33वां है। इसके बाद लोढ़ा ग्रुप (62वां नंबर), फीनिक्स मिल्स (98वां नंहर) और प्रेस्टीज ग्रुप (99वां) नंबर है।
दुनिया की टॉप 100 रियल एस्टेट कंपनियों में ये सभी कंपनियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - स्विगी-HPCL की तर्ज पर BPCL ने भी शुरू की ऑन-डिमांड क्विक गैस डिलीवरी, बिना कनेक्शन के मिलेगा सिलिंडर