अब अंडों पर भी होगी एक्सपायरी डेट! मैन्युफैक्चरिंग भी अनिवार्य, कितने दिन कर पाएंगे इस्तेमाल? कब से लागू होगा नियम
Egg Rule 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से अंडों पर उत्पादन और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम उपभोक्ताओं को ताजे और सुरक् ...और पढ़ें

अब अंडों पर भी होगी एक्सपायरी डेट! मैन्युफैक्चरिंग भी अनिवार्य, कितने दिन कर पाएंगे इस्तेमाल? 1 अप्रैल से लागू होगा नियम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अब बाजार से अंडे खरीदते समय आपको अंदाजा नहीं लगाना पड़ेगा कि वो ताजे हैं या नहीं। क्योंकि अब उस पर लिखी एक्सपायरी डेट (Egg Expiry Date) देखकर ताजगी पता चल जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से अंडों पर उत्पादन तारीख और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य (Uttar Pradesh Egg Rule 2026) कर दिया है। यह फैसला उपभोक्ताओं को ताजा और सुरक्षित अंडे देने के लिए लिया गया है।
पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि,
अब अंडा उत्पादकों को हर अंडे पर मुहर लगानी होगी, जिसमें उत्पादन और उपयोग की आखिरी तारीख (Egg Production Date Mandatory) दोनों दर्ज होंगी।"
5 हफ्ते तक कर सकेंगे इस्तेमाल
उन्होंने साफ किया कि सामान्य तापमान यानी करीब 30 डिग्री सेल्सियस पर रखे अंडों को उत्पादन के 2 हफ्ते के अंदर इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं अगर अंडे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच फ्रिज में रखे जाएं, तो उन्हें 5 हफ्ते तक सुरक्षित इस्तेमाल किया जा सकता है।
सीतापुर के पॉल्ट्री फार्म मालिक बालेश्वर वर्मा के मुताबिक, यह फैसला कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि,
"अब अंडों पर भी दवाओं की तरह मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट लिखी जाएगी, ताकि ग्राहक आसानी से ताजगी पहचान सकें।"
इस नियम के तहत अंडों पर फूड-ग्रेड स्याही से मुहर लगाई जाएगी। खास बात यह है कि स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग रंग की स्याही का इस्तेमाल होगा। सामान्य तापमान वाले अंडों पर गुलाबी और कोल्ड स्टोरेज वाले अंडों पर नीली स्याही लगेगी।
यह भी पढ़ें- सोना-चांदी से ज्यादा 'मसालों की रानी' ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 3 महीने में 35% बढ़ी कीमत; अब और आएगी तूफानी तेजी?
जिन पर मुहर नहीं, उन्हें किया जाएगा नष्ट!
सबसे सख्त नियम यह है कि जिन अंडों पर कोई मुहर नहीं होगी, उन्हें खाने लायक नहीं माना जाएगा और उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर, यूपी सरकार का यह कदम आम लोगों के लिए बड़ा राहत भरा है। अब अंडे खरीदते समय ताजगी को लेकर कन्फ्यूजन खत्म होगा और फूड सेफ्टी भी बेहतर होगी।