सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत की टॉप 25 अमीर कंपनियां: इसने रिलायंस, HDFC और LIC को पछाड़ा; किसके पास सबसे ज्यादा एसेट्स?

Updated: Thu, 11 Jun 2026 11:00 AM (IST)

भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ी कंपनियों की संपत्ति महत्वपूर्ण है, जिसमें एसबीआई, एलआईसी और एचडीएफसी जैसे बैंक व वित्तीय सेवा प्रदाता दशकों से भरोसेमंद ...और पढ़ें

सबसे अधिक संपत्ति वाली कंपनियां (AI जनरेटेड फोटो)

सबसे अधिक संपत्ति वाली कंपनियां (AI जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. एसबीआई भारत की सबसे अधिक संपत्ति वाली कंपनी

  2. रिलायंस इंडस्ट्रीज संपत्ति में एसबीआई से पीछे

  3. शीर्ष 25 में 15 सरकारी, 10 निजी कंपनियां शामिल

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ उसकी बड़ी कंपनियों की विशाल संपत्ति और वित्तीय ताकत में दिखती है। एसबीआई, एलआईसी और एचडीएफसी जैसी बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सेवाओं वाली कंपनियां दशकों से भरोसे का प्रतीक बनी हुई हैं।
इनकी संपत्ति न सिर्फ लाखों ग्राहकों की बचत और निवेश को सुरक्षित रखती हैं, बल्कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी मजबूती देती है। ऐसी कंपनियों की व्यापक पहुंच और स्थिरता भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूती और विश्वसनीयता प्रदान करती है।
आइए जानते हैं कि संपत्ति के लिहाज से देश की 25 सबसे बड़ी कंपनियां कौन-सी हैं।

कौन है पहले नंबर पर?

आपके दिमाग ख्याल आ सकता है कि मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही सबसे अधिक संपत्तियां हैं। मगर ऐसा नहीं है। इस मामले में भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई सबसे आगे है। एसबीआई की कुल संपत्तियां 83,36,527.87 करोड़ रुपये की हैं।

ये हैं सबसे अधिक संपत्ति वाली 25 कंपनियां

क्रम संख्या कंपनी का नाम सेक्टर
कुल एसेट्स (करोड़ रुपये)
1 . भारतीय स्टेट बैंक सार्वजनिक बैंक
83,36,527.87
2 . LIC बीमा
56,60,568.46
3 . एचडीएफसी बैंक लिमिटेड निजी बैंक
43,99,985.21
4 . आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड निजी बैंक
26,48,421.50
5 . रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड तेल और गैस - शोधन और विपणन
21,77,546.00
6 . बैंक ऑफ बड़ौदा लिमिटेड सार्वजनिक बैंक
21,06,204.69
7 . पंजाब नेशनल बैंक सार्वजनिक बैंक
20,34,985.87
8 . केनरा बैंक लिमिटेड सार्वजनिक बैंक
18,87,325.13
9 . एक्सिस बैंक लिमिटेड निजी बैंक
16,58,264.77
10 . यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड सार्वजनिक बैंक
15,14,360.00
11 । बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड सार्वजनिक बैंक
11,81,494.42
12 . पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड विशेषीकृत वित्त
11,78,086.50
13 . इंडियन बैंक सार्वजनिक बैंक 9,92,923.19
14 . कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड निजी बैंक 8,80,969.98
15 . ONGC तेल और गैस - अन्वेषण और उत्पादन 7,52,656.04
16 . बजाज फिनसर्व लिमिटेड बीमा 6,51,519.10
17 . आरईसी लिमिटेड विशेषीकृत वित्त 6,14,501.83
18 . इंडसइंड बैंक लिमिटेड निजी बैंक 5,55,316.03
19 . एनटीपीसी लिमिटेड विद्युत उत्पादन 5,23,497.03
20 . इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड तेल और गैस - शोधन और विपणन 5,07,221.53
21 . भारती एयरटेल लिमिटेड दूरसंचार सेवाएं 5,05,005.50
22 . ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड सीमेंट 5,00,040.43
23 . IRFC विशेषीकृत वित्त 4,88,834.68
24 . सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड सार्वजनिक बैंक 4,81,479.74
25 . बजाज फाइनेंस लिमिटेड उपभोक्ता फाइनेंस 4,66,126.83

कितनी सरकारी और कितनी प्राइवे कंपनियां?

इस लिस्ट में 15 सरकारी कंपनियां हैं। वहीं बाकी 10 प्राइवेट कंपनियां। वहीं देखा जाए तो सबसे अधिक बैंक और फाइनेंस कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं।


ये भी पढ़ें - कोल इंडिया, LIC, ONGC या SBI! कौन सबसे ज्यादा भर रहा सरकार की तिजोरी? दिलचस्प हैं ये आंकड़े