सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी होटल कंपनियां, 146 देशों में नंबर 1 का राज; TATA का ताज लिस्ट में शामिल या नहीं?

Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:11 PM (IST)

दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनियों की सूची में मैरियट इंटरनेशनल मार्केट कैप और होटलों की संख्या दोनों में शीर्ष पर है। शीर्ष 10 में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है, जबकि इंडियन होटल्स कंपनी 15वें स्थान पर है।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी होटल कंपनियां (AI जनरेटेड फोटो)

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी होटल कंपनियां (AI जनरेटेड फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनियाँ दुनिया भर में हजारों प्रॉपर्टीज चलाती हैं, जिनमें किफायती आवास से लेकर बेहद आलीशान रिसॉर्ट तक, सब कुछ शामिल है। ये कंपनियाँ प्रॉपर्टी का सीधा मालिकाना हक रखने के अलावा मैनेजमेंट और फ्रैंचाइजिंग कॉरपोरेशंस के तौर पर भी काम करती हैं। आइए जानते हैं कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी होटल कंपनियां कौन सी और किस देश की हैं।

मैरियट इंटरनेशनल नंबर 1

मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनी मैरियट इंटरनेशनल है। इसकी मार्केट कैपिटल 9.43 लाख करोड़ रुपये है। होटल संख्या के लिहाज से भी मैरियट इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनी है।
इंडस्ट्री में सबसे दमदार के साथ ये 146 देशों और 30 से अधिक जाने-माने ब्रांड ऑपरेट करती है। इसके पास पोर्टफोलियो में 9,900 से अधिक प्रॉपर्टीज हैं। 

मार्केट कैप के अनुसार दुनिया की 10 सबसे बड़ी होटल कंपनियां

क्रम संख्या कंपनी मार्केट कैपिटल (अरब डॉलर) देश
1 मैरियट इंटरनेशनल 98.55 यूएसए
2 हिल्टन वर्ल्डवाइड

75.77 यूएसए
3 लास वेगास सैंड्स

33.93 यूएसए
4 इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप

23.49 यूके
5 ऑरिएंटल लैंड 22.71 जापान
6 गैलेक्सी एंटरटेनमेंट

17.92 हांगकांग
7 हयात होटल
17.43 यूएसए
8 होस्ट होटल्स 16.40 यूएसए
9 एच वर्ल्ड ग्रुप 13.63 चीन
1 10 एक्कोर

12.47 फ्रांस

टॉप 10 में अमेरिका का दबदबा

दुनिया की टॉप 10 होटल कंपनियों में अमेरिका का दबदबा है। टॉप 10 में से 6 कंपनियां भारत अमेरिका की हैं। वहीं 1-1 कंपनी मलेशिया, चीन, यूके और हॉन्ग-कॉन्ग की हैं।

भारत की कंपनी किस नंबर पर?

बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनियों की लिस्ट में किसी भारतीय कंपनी का टॉप नंबर 15वां है। दुनिया की 15वीं सबसे बड़ी होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी है, जो टाटा ग्रुप की है। इसकी मार्केट कैपिटल 9.74 अरब डॉलर है।
अन्य कंपनियों में 1.88 अरब डॉलर के साथ 38वें नंबर पर EIH, 1.76 अरब डॉलर की मार्केट कैपिटल के साथ 41वें नंबर पर Chalet Hotels और 18 करोड़ डॉलर की मार्केट कैप के साथ 59वें नंबर पर डेल्टा कॉर्प है।

 

ये भी पढ़ें - ये कंपनी बनाएगी दो नदियों को जोड़ने वाली सुरंग, ऊबड़-खाबड़ जमीन चीरकर पानी से करेगी कारनामा! खर्च होंगे ₹‌2300 करोड़