सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holiday: क्या 28 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे, चेक करें महीने के आखिरी शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं?

Published: Sat, 28 Feb 2026 07:15 AM (GMT+05:30)

Today Bank Holiday: 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। मार्च में भी रविवार, होलिका दहन ...और पढ़ें

28 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

HighLights

  1. 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने से बैंक बंद।

  2. मार्च में होली और त्योहारों के कारण कई दिन बैंक बंद।

  3. नेट बैंकिंग, यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

नई दिल्ली। Today Bank Holiday: आज तारीख 28 फरवरी और दिन शनिवार का है। यह फरवरी का आखिरी दिन है। आखिरी दिन होने के साथ यह महीने का आखिरी शनिवार भी है। शनिवार के दिन को लेकर लोगों के मन में भ्रम रहता है कि आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Band hai) या नहीं? अगर आपके मन में भी भ्रम हैं तो इस खबर में आपकी कन्फ्यूजन दूर होने वाली है।

पूरे भारत में बैंक कस्टमर्स को मार्च 2026 की शुरुआत में अपनी ब्रांच विजिट की प्लानिंग ध्यान से करनी चाहिए। त्योहारों, राज्य की छुट्टियों और रेगुलर शनिवार की बंदी की वजह से कई राज्यों और जिलो में बैंक अलग-अलग तारीखों पर बंद रहेंगे, इसलिए पहले से शेड्यूल चेक करने से कैश निकालने, चेक क्लियरेंस और दूसरी बैंकिंग सर्विस में देरी से बचने में मदद मिल सकती है।

क्या आज 28 फरवरी को बैंक खुले हैं?

आज महीने का चौथा शनिवार है। RBI के अनुसार, पूरे भारत में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद (Is Today Bank Open) रहते हैं। इस वजह से 28 फरवरी यानी आज के दिन बैंक बंद हैं। बैंक बंद होने की वजह से भले ही ब्रांच जाकर आप काम नहीं कर सकते, लेकिन आप घर बैठे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत चेक क्लियरिंग और दूसरी ओवर-द-काउंटर सर्विस उपलब्ध नहीं होंगी।

1 मार्च को भी बंद रहेंगे बैंक

इस बार एक मार्च को रविवार का दिन पड़ रहा है ऐसे में मार्च महीने के पहले दिन बैंक बंद रहेंगे। 2 मार्च को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद हैं। होलिका दहन के कारण उत्तर प्रदेश में 2 मार्च को बैंक बंद हैं।

3 मार्च को होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला मनाने के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 4 मार्च को भी होली, धुलेटी और याओसांग (द्वितीय दिवस) मनाने के चलते त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- EPFO Pension News: सिर्फ इन्हें मिली है खुशखबरी, खाते मे आएगी ज्यादा पेंशन; चेक करें आप लिस्ट में हैं या नहीं