सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway की सरकारी कंपनी को मिला ₹143 करोड़ का बड़ा ऑर्डर; 1880% उछले शेयर, सोमवार को मचाएंगे धूम?

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM (IST)

    RVNL Share Price रेलवे की सरकारी कंपनी को 143.37 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर दक्षिण रेलवे ने दिया है। अब सोमवार यानी 7 जुलाई को शेयर ब ...और पढ़ें

    रेलवे की सरकारी कंपनी को यह ऑर्डर दक्षिण रेलवे ने दिया है।
    रेलवे की सरकारी कंपनी को यह ऑर्डर दक्षिण रेलवे ने दिया है।

    नई दिल्ली| RVNL Share Price : रेलवे की सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को 143.37 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर दक्षिण रेलवे ने दिया है। RVNL ने शनिवार को यह जानकारी दी है। ऐसे में सोमवार यानी 7 जुलाई को शेयर बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर धूम मचा सकते हैं। RVNL के शेयर शुक्रवार को 391 रुपए से 393 रुपए के बीच ट्रेड कर रहे थे। शेयरों में 0.14% की मामूली बढ़त देखी गई थी। अब तक यह 1880% का रिटर्न दे चुका है। माना जा रहा है कि यह शेयर सोमवार को निवेशकों की अच्छी कमाई करा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: 2 रुपए का शेयर ₹3200 के पार, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो, इस हफ्ते देगा अच्छा रिटर्न!

    किस काम के लिए मिला ऑर्डर?

    RVNL के मुताबिक, कंपनी को सेलम जंक्शन, पोडानूर जंक्शन, इरुगूर-कोयंबटूर जंक्शन और पोडानूर जंक्शन इलेक्ट्रिक ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ा काम पूरा करना है। यह सिस्टम 1x25 केवी से 2x25 केवी में बदलने का है। RVNL को यह ऑर्डर अगले 24 महीने में पूरा करना है।    

    5 दिन पहले भी मिला था बड़ा ऑर्डर

    RVNL को इससे पहले 30 जून को करीब 2.13 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर मिला था। जिसे दक्षिण मध्य रेलवे ने दिया था।

    यह भी पढ़ें- Exclusive: मोतीलाल ओसवाल ने अगले हफ्ते इन 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी, एक महीने में ही मिल जाएगा अच्छा रिटर्न

    कितना है मार्केट कैप?

    रेलवे की इस सरकारी कंपनी का मार्केट कैप 81,607 करोड़ रुपए है। इसके शेयर ने 2025 यानी इस साल 4% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं पिछले पांच साल में 1865% का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है। RVNL का 52 वीक का हाई लेवल 647 रुपए और लो लेवल 305 रुपए है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

     

    खबरें और भी