सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त कब आएगी? इंतजार के बीच अभी चेक करें ताजा स्टेटस; ये रहा पूरा प्रोसेस

Published: Wed, 20 May 2026 01:00 PM (IST)

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी। जानें कब आ सकती है ...और पढ़ें

किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार

किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार

HighLights

  1. 23वीं किस्त की संभावित तिथि जून या जुलाई में।

  2. अटकी 22वीं किस्त 23वीं के साथ मिलेगी, KYC जरूरी।

  3. पीएम किसान स्टेटस ऑनलाइन चेक करने का आसान तरीका।

नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 22 किस्तें आ चुकी हैं। देश के करोड़ों किसान इस समय 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली किस्त पीएम मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम से जारी की थी। 22वीं किस्त में भी कई किसानों का पैसा रुक गया था। 2वीं किस्त के इंतजार के बीच एक सवाल तो यह है कि आखिर इस योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) कब आएगी? इसके साथ एक सवाल यह है कि 22वीं किस्त में जिन किसानों की किस्त तकनीकी खामियों की वजह से रुकी थी, क्या उनका पैसा आएगा?

आज इस लेख में ऊपर दिए गए सवालों के जवाब तो जानेंगे ही, साथ ही साथ यह भी जानेंगे आखिर ताजा स्टेटस कैसे चेक करें इसका पूरा प्रोसेस क्या है।

नहीं आई थी 22वीं किस्त, क्या 23वीं किस्त में आएगा पैसा?

13 मार्च को जारी हुई 22वीं किस्त जिन किसानों की तकनीकी समस्या के कारण रुकी है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके खाते में 23वीं किस्त के साथ ही 22वीं किस्त का पैसा आएगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि केवाईसी पूरी हुई है और आपका बैंक अकाउंट एक्टिव हो।

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त कब आएगा?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर आप अलग-अलग न्यूज वेबसाइट पर कई तरह की खबरें पढ़ रहे होंगे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक पीएम किसान योजना की अगली किस्त को लेकर सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- क्या चीन पूरी करेगा अंबानी की मुराद, CATL से रिलायंस की बातचीत; ग्रीन एनर्जी में होने वाला है बड़ा धमाका!

पीएम किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी, इसकी आधिकारिक घोषणा किस्त से एक हफ्ते पहले या कुछ दिन पहले की जाती है। पिछले साल और उसके पिछले साल के अनुसार वित्त वर्ष की पहली किस्त जून के आखिरी से लेकर अगस्त के पहले सप्ताह तक आ सकती है। यानी 23वीं किस्त जून या जुलाई में आ सकती है। अगर ज्यादा लेट हुआ तो यह अगस्त के पहले सप्ताह में आ सकती है।

PM Kisan Yojana Status: कैसे चेक करें पीएम किसान का ताजा स्टेटस

  1. पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  2. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  3. इसके आप फॉर्मर कॉर्नर पर जाएं। यहां Know Your Status पर क्लिक करें।
  4. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा फिल करना होगा।
  5. फिर OTP डालें। और "Get Data" पर क्लिक करें।
  6. इसके आपको पेमेंट हिस्ट्री, इंस्टॉलमेंट स्टेटस और eKYC स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की कंपनी ने क्रिटिकल मेटल्स पर लिया बड़ा फैसला, कोबाल्ट से कॉपर तक का उत्पादन होगा दोगुना