सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol- Diesel Price Today: बजट के बाद पेट्रोल- डीजल के रेट्स हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर में फ्यूल का ताजा दाम

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 08:10 AM (IST)

    बीते दिन देश में पूर्ण बजट पेश हो चुका है। इसी के साथ रोजाना की तरह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल के रेट्स रिवाइज कर दिए हैं। लेटेस्ट अपडेट के ...और पढ़ें

    Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट्स हो गए रिवाइज, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
    Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट्स हो गए रिवाइज, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

    HighLights

    1. रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल के रेट्स अपडेट हो चुके हैं।
    2. आज भी फ्यूल की कीमत पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    3. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार, 23 जुलाई को देश में यूनियन बजट पेश हो चुका है। इसी के साथ आज बुधवार, 24 जुलाई के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स रिवाइज कर दिए हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। यानी देश भर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल और डीजल पुरानी कीमतों पर ही खरीदा जा सकेगा।

    बता दें, ट्रांसपेरेंसी बनी रहे इसके लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जून 2017 से सुबह 6 बजे रोजाना रिवाइज की जाती हैं। हर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, ऐसा राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट (Value Added Tax) की वजह से होता है।

    कीमतों में होने वाले किसी भी बदलाव को सरकारी तेल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर सुबह 6 बजे के बाद चेक किया जा सकता है।

    इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 24 July 2024)

    चार महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    ये भी पढ़ेंः Budget 2024: गृह मंत्रालय को 2.19 लाख की राशि मिली, आतंकियों के खात्मे के लिए केंद्रीय बलों को मिला बड़ा हिस्सा

    देश के दूसरे शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

    गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

    बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

    हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

    जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर

    पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट्स कैसे करें चेक

    अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। फोन पर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर मैसेज भेज सकते हैं।

    खबरें और भी

    उदाहरण के लिए नई दिल्ली के लिए RSP 102072 टेक्स्ट को एंटर पर बताए गए नंबर पर मैसेज सेंड कर सकते हैं। अपने शहर के पेट्रोल पंप के डीलर कोड को इंडियन ऑयल की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।