सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Updated: Sat, 17 Jun 2023 07:40 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today पेट्रोल-डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। आज इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। (जागरण ग्राफिक्स)

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत जारी है। बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा शनिवार को जारी की गई कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। बड़े महानगरों में भी दाम जस के तस बने हुए हैं।

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है और बढ़कर एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.94 डॉलर प्रति बैरल या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 1.16 डॉलर प्रति बैरल या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 71.78 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.22 रुपये में मिल रहा है।
  • मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रही है।

पटना और लखनऊ समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 96.74 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

कब जारी होते हैं दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें डीलर कमीशन, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को शामिल किया जाता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आप 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं।