सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Updated: Tue, 04 Jul 2023 07:45 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम सुबह 6 बजे अपडेट कर दिए जाते हैं। दिल्ली में ...और पढ़ें

कच्चे तेल की 75 डॉलर के आसपास चल रही है।
कच्चे तेल की 75 डॉलर के आसपास चल रही है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतें जस के तस बनी हुई हैं। इसमें कोई भी अंतर नहीं आया है।

कच्चे तेल की कीमत भी 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 70.07 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। निचले स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए आने वाले समय में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला तेल उत्पादक देशों का समूह ओपीईसी क्रूड ऑयल के उत्पादन में और कटौती कर सकता है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

प्रतिदिन जारी होते हैं दाम

कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा करने के बाद तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल पर टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई की कीमत को शामिल किया जाता है।