'लोग मुझ पर हंसते थे...' RCB के बिकने पर पुराने मालिक विजय माल्या का छलका दर्द, कोहली पर किया ये दावा
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ₹16,660 करोड़ में बिकने पर नए मालिकों को बधाई दी। उन्होंने याद दिलाया कि 2008 में ₹450 ...और पढ़ें

HighLights
माल्या ने RCB की ₹16,660 करोड़ में बिक्री पर बधाई दी।
2008 में ₹450 करोड़ में टीम खरीदने पर मज़ाक उड़ाया गया।
विराट कोहली को टीम में शामिल करने का श्रेय खुद को दिया।
नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए मालिकों को फ्रेंचाइजी की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री पर बधाई दी है। 2008 में इस टीम की नींव रखने वाले माल्या ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर दुनिया को याद दिलाया कि उन्होंने ही इस सफर की शुरुआत की थी।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए विजय माल्या ने बताया कि जब उन्होंने 2008 में ₹450 करोड़ में RCB को खरीदा था, तब उनका काफी मजाक उड़ाया गया था।
"जब मैंने 2008 में ₹450 करोड़ में यह फ्रेंचाइजी खरीदी थी, तब ज्यादातर लोगों ने मुझ पर हंसते हुए इसे मेरा 'वैनिटी प्रोजेक्ट' (शौक के लिए किया गया निवेश) बताया था और मेरी आलोचना की थी।"
- विजय माल्या
माल्या ने यह भी खुलासा किया कि 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु' नाम कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि यह उनके प्रमुख व्हिस्की ब्रांड 'रॉयल चैलेंज' को प्रमोट करने के लिए किया गया एक सोचा-समझा ब्रांडिंग अभ्यास था।
36 गुना बढ़ा निवेश, कोहली को चुनने का लिया श्रेय
आज जब इस फ्रेंचाइजी को लगभग ₹16,660 करोड़ में बेचा गया है, तो माल्या का शुरुआती निवेश 18 साल से भी कम समय में 36 गुना से अधिक बढ़ गया है। इसे भारतीय खेल इतिहास के सबसे शानदार रिटर्न में से एक माना जा रहा है।
माल्या ने टीम के सबसे बड़े सितारे (Vijay Mallya Big Claims at Virat Kohli) विराट कोहली पर दावा करते हुए खिलाड़ी को साइन करने का श्रेय भी खुद को दिया। उन्होंने लिखा, "RCB हमेशा मेरे डीएनए का हिस्सा रहेगी। मेरी यादों में उस युवा विराट कोहली को चुनना भी शामिल है, जो आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।"
खबरें और भी
I would like to heartily congratulate the new owners of RCB. I wish them the very best and Godspeed with the most valuable IPL franchise. When I bought the franchise in 2008 for INR 450 crores, most people laughed at me and criticised my investment as a vanity project. Behind my…
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 26, 2026
आदित्य बिड़ला समूह ने खरीदी टीम
24 मार्च 2026 को हुए इस ऐतिहासिक सौदे में आदित्य बिड़ला समूह के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (डिएजियो) से RCB की कमान अपने हाथ में ले ली है। इस समूह में टाइम्स ऑफ इंडिया, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं। आर्यमन विक्रम बिड़ला इस फ्रेंचाइजी के नए चेयरमैन होंगे। यह डील IPL और WPL (महिला टीम) दोनों के लिए हुई है।
सोशल मीडिया पर माल्या की पोस्ट पर लोगो ने क्या कहा?
माल्या के इस पोस्ट पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा, "₹450 करोड़ से ₹16,500 करोड़ तक... सर ने RCB के ट्रॉफी जीतने से पहले ही 'ई साला प्रॉफिट नम्दे' (इस साल प्रॉफिट हमारा है) कह दिया।" वहीं, कुछ अन्य लोगों ने उन्हें भारत लौटकर अपना ₹9,000 करोड़ का कर्ज चुकाने की भी नसीहत दी।