सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAN Card Rules 2026: अब हर काम में जरूरी नहीं PAN! जानिए किन 8 ट्रांजैक्शन में बिना PAN भी हो जाएगा काम

Published: Thu, 25 Jun 2026 11:01 AM (IST)

PAN Card Rules 2026: 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए आयकर नियमों के तहत PAN कार्ड के उपयोग में ...और पढ़ें

अब हर काम में जरूरी नहीं PAN!

अब हर काम में जरूरी नहीं PAN!

HighLights

  1. 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के नए नियम प्रभावी।

  2. कुछ छोटे वित्तीय लेनदेन में अब पैन कार्ड अनिवार्य नहीं।

  3. बड़े और उच्च मूल्य के लेनदेन में पैन आवश्यक रहेगा।

नई दिल्ली: 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए आयकर नियमों के बाद PAN कार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जहां एक तरफ सरकार ने हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन में PAN को अनिवार्य कर दिया है, वहीं कुछ ऐसे लेन-देन भी हैं जहां अब PAN की जरूरत नहीं होगी। इन बदलावों को मकसद है वित्तीय सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाना और टैक्स चोरी पर लगाम लगाना।

क्यों दिए गए ये बदलाव?

सरकार ने नए इनकम टैक्स नियमों के जरिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की बेहतर ट्रैकिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा है। अब बड़ी रकम के लेन-देन को PAN से जोड़कर मॉनिटर किया जाएगा, जबकि छोटे और सीमित ट्रांजैक्शन में राहत दी गई है।

इन ट्रांजैक्शन में नहीं जरूरी है पैन

नए नियमों के मुताबिक कुछ मामलों में PAN अनिवार्य नहीं होगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर Form 97 देना पड़ सकता है:

* छोटे वैल्यू के बैंकिंग ट्रांजैक्शन
* सीमित कैश पेमेंट वाले लेन-देन
* कुछ लो-वैल्यू प्रॉपर्टी डील (निर्धारित सीमा के भीतर)
* छोटे निवेश या सीमित वित्तीय गतिविधियां
* कम राशि के होटल/रेस्टोरेंट पेमेंट
* सीमित बीमा या फाइनेंशियल सेवाएं
* कुछ बेसिक अकाउंट ओपनिंग (विशेष शर्तों के तहत)
* अन्य लो-रिस्क ट्रांजैक्शन

हालांकि इन सभी मामलों में भी ट्रांजैक्शन पूरी तरह रिकॉर्ड किए जाएंगे और आयकर विभाग को रिपोर्ट किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी में गिरावट जारी, डॉलर की ताकत ने बिगाड़ा खेल; जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर?

लेकिन इन कामों के लिए जरूरी रहेगा PAN कार्ड

सरकार ने साफ कर दिया है कि हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन में PAN अनिवार्य रहेगा।
* सालभर में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा या निकाशी
* ₹50,000 से ज्यादा म्यूचुअल फंड निवेश
* ₹2 लाख से ज्यादा कैश खरीदारी( जैसे ज्वेलरी)
* ₹45 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी डील
* क्रेडिट कार्ड, डिमैट अकाउंट या लोन आवेदन
* बड़े FD और बॉन्ड निवेश में अनिवार्य रहेगा PAN कार्ड।

Form 60 की जगह आया Form 97

नए नियमों में एक बड़ा बदलाव यह भी है कि पहले इस्तेमाल होने वाला Form 60 अब हटा दिया गया है और उसकी जगह Form 97 लागू किया गया है। लेकिन ध्यान रहे कि Form 97 हर जगह मान्य नहीं होगा, खासकर बड़े ट्रांजैक्शन में PAN ही देना होगा।

क्या है आम लोगों पर असर?

इन नए नियमों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की फाइनेंशियल लाइफ पर पड़ेगा।

* छोटे ट्रांजैक्शन आसान होंगे
* बड़े ट्रांजैक्शन में सख्ती बढ़ेगी
* बिना PAN के बड़ी खरीदारी मुश्किल होगी


सरकार का फोकस साफ है कि हर बड़े लेन-देन को पहचान से जोड़ना ताकि टैक्स सिस्टम ज्यादा मजबूत और पारदर्शी बन सके।