सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना टाटा की ना बिड़ला की, ये है देश की सबसे पुरानी कंपनी; आज भी धड़ल्ले से कर रही कारोबार; क्या आपने सुना इसका नाम?

Published: Wed, 17 Dec 2025 09:42 AM (IST)

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में 28 लाख से अधिक रजिस्टर्ड कंपनियां हैं, जिनमें से वाडिया ग्रुप सबसे पुरानी (Oldest Company ...और पढ़ें

वाडिया ग्रुप है भारत की सबसे पुरानी कंपनी

वाडिया ग्रुप है भारत की सबसे पुरानी कंपनी

HighLights

  1. वाडिया ग्रुप भारत की सबसे पुरानी कंपनी है

  2. 1736 में लवजी नुसरवानजी वाडिया ने स्थापना की

  3. नुस्ली वाडिया वाडिया ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन हैं

नई दिल्ली। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में 28 लाख से अधिक रजिस्टर्ड कंपनियां हैं। इनमें से 65 फीसदी से अधिक (18 लाख से ज्यादा) एक्टिव कंपनियां हैं। मगर शायद ही आप जानते हों कि इनमें से सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है। बता दें कि सबसे पुरानी कंपनी (Oldest Company in India) है वाडिया ग्रुप (Wadia Group)।
समय के साथ वाडिया ग्रुप अलग-अलग सेक्टरों में कारोबार करने लगा और इसकी कई डायवर्सिफाइड कंपनियां हो गयीं। मगर इसकी शुरुआत एक कंपनी से ही हुई थी। आइए जानते हैं क्या था वाडिया ग्रुप का शुरुआती बिजनेस और किसने किया था इसे शुरू।

कौन है वाडिया ग्रुप का फाउंडर?

लवजी नुसरवानजी वाडिया (1702–1774) भारत के गुजरात प्रांत के सूरत के एक पारसी थे। वे जहाज बनाने वाले और नौसेना आर्किटेक्ट वाडिया परिवार के सदस्य थे। लवजी ने 1736 में वाडिया ग्रुप की स्थापना की थी। तब तक भारत में मुगलों का शासन चल रहा था। वाडिया ग्रुप तब से आज तक चल रहा है।

वाडिया ग्रुप की कौन-कौन सी बड़ी कंपनियां हैं एक्टिव?

  • बॉम्बे डाइंग
  • ब्रिटानिया
  • बॉम्बे रियल्टी
  • वाडिया टेक्नो-इंजीनियरिंग सर्विसेज
  • बॉम्बे बर्मा
  • नेशनल पेरोक्साइड
  • डेंटल प्रोडक्ट्स
  • मेडिकल माइक्रो टेक्नोलॉजी
  • इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्थोपेडिक्स

सबसे पुरानी लिस्टेड कंपनी कौन सी है?

वाडिया ग्रुप की ही द बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेडं भारत की सबसे पुरानी पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी है। इसकी कंपनी की स्थापना 1863 में हुई थी।

क्या करती थी वाडिया ग्रुप की पहली कंपनी?

1736 में लवजी ने एक मरीन कंस्ट्रक्शन कंपनी शुरू की, जो अंग्रेजों के लिए जहाज बनाती थी। वह भारत के पहले मास्टर शिपबिल्डर्स में से एक थे और ग्लोबल शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री के दिग्गज थे। बता दें कि बॉम्बे ड्राई-डॉक, जो एशिया का पहला ड्राई-डॉक था, उसे लवजी और उनके भाई सोराबजी ने 1750 में बनाया था।

शिपिंग-शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री का फाउंडर कौन?

लवजी को बॉम्बे (अब मुंबई) में शिपिंग और शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री का फाउंडर माना जाता है। लवजी का वंशज वाडिया परिवार है, जिसके फेमस लोगों में नेविल वाडिया, नुस्ली वाडिया, नेस वाडिया और जहांगीर वाडिया शामिल हैं। लवजी के परपोते, जेबीएच वाडिया और होमी वाडिया ने 1933 में वाडिया मूवीटोन की शुरुआत की, जिसके स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में लवजी कासल में थे। कंपनी का लोगो भी एक जहाज था, जो उनके परिवार की विरासत की पहचान है।

अब कौन संभाल रहा है वाडिया ग्रुप?

नुस्ली वाडिया अब वाडिया ग्रुप के चेयरमैन हैं। फोर्ब्स के अनुसार, नुस्ली वाडिया की नेटवर्थ 6.1 बिलियन डॉलर या करीब 55010 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - कौन है Leopold Cafe का मालिक, जिस पर 26/11 में बरसाई गई थीं गोलियां; 154 साल पहले विदेशियों ने किया था शुरू